दिल्ली कैपिटल्स को लेकर इरफ़ान पठान की भविष्यवाणी

Loading

– विनय कुमार

क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर ऑल राउंडर और टीम इंडिया के पूर्व हरफ़नमौला खिलाड़ी इरफ़ान पठान के मुताबिक़ आईपीएल के अगले सीज़न (IPL T20, 2020) में अबकी सीज़न की ‘रनर-अप’ दिल्ली कैपिटल्स (DC) और बेहतर खेल दिखाएगी। यही नहीं अगले सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स का दबाव भी होगा।

इरफ़ान पठान ने कहा कि जिस तरह से ‘कैप्टेन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी की ‘येलो आर्मी’ चेन्नई सुपर किंग्स ने कई सालों तक आईपीएल T20 में अपना दमखम बनाए रखा, ठीक सी तरह दिल्ली कैपिटल्स (DC) आने वाले सीज़न में अपना दबदबा बनाएगी। एक इंटरव्यू में जब इरफ़ान  पठान से पूछा गया कि, क्या अगले 4-5 सालों में आप दिल्ली कैपिटल्स (DC) को बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखते हैं ? इस सवाल के जवाब में इरफ़ान पठान ने कहा कि कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम दिल्ली कैपिटल्स आने वाले कुछ सालों में आईपीएल (IPL T20) में अपना दमखम कायम करेगी, जैसे कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पिछले कुछ सालों में किया।

इरफ़ान पठान मानते हैं कि, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के दो महत्वपूर्ण गेंदबाज कैगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया ने जैसा प्रदर्शन किया है, उसकी वजह से टीम की स्थिति आने वाले समय में काफी मजबूत होती नज़र आ रही है। उन्होंने ने कहा कि, दिल्ली कैपिटल्स ने एक अच्छी टीम तैयार करने की पूरी कोशिश की है, और, उन्होंने अपनी तैयारी को काफी बेहतर भी किया है।

पठान ने कहा कि, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास एक बेहतरीन कप्तान है, उनके पास साउथ अफ़्रीका के दो शानदार गेंदबाज है। इसके साथ शिखर धवन जैसा खिलाड़ी है। ऐसे में आने वाले सालों मे दिल्ली कैपिटल्स की टीम का दबदबा आईपीएल (DC) में देखने मिल सकता है। इरफ़ान पठान का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) को शिमरॉन हेटमायर के अलावा एक और अच्छा फिनिशर चाहिए। वह भारतीय या कोई विदेशी खिलाड़ी भी हो सकता है। फिलहाल, इस सीज़न में ये देखा गया कि टीम काफ़ी हद तक स्टॉयनिस और हेटमायर पर निर्भर है।

अगर टीम से एक और बेहतरीन बैट्समैन जुड़ता है तो दिल्ली कैपिटल्स (DC) काफी मजबूत बन सकती है। इरफान कि राय में, अगर टीम को एक बेहतरीन स्पिनर मिल जाए तो टीम के दोनों तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल मिलेगी। यही नहीं, एक शानदार स्पिनर के टीम में आने से दिल्ली कैपिटल्स अपने स्क्वॉड को और भी घातक बना सकती है।

गौरतलब है कि, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 2008 से 2020 तक के आईपीएल के इतिहास में पहली बार अबकी सीज़न फाइनल में पहुंची और मुंबई इंडियंस को टक्कर दिया। ये बात दीगर है कि डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस एक बार फिर आईपीएल T20 कि ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे कामयाब टीम रही है।  मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 बार आईपीएल कि ट्रॉफी अपने नाम किया है।