kieron-pollard-smashed-a-105-metre-six-biggest-hit-of-ipl2021-so-far-watch-video

कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने एक और कारनामा कर दिखाया है।

    Loading

    चेन्नई. आईपीएल 2021 (IPL 2021) 9 वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। यह मैच मुंबई इंडियंस ने 13 रनों से जीत लिया।  यह मैच काफी रोमांचक रहा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने आईपीएल 2021 का सबसे लंबा छक्का मारा। 

    दरअसल, मुंबई इंडियंस (MI) की पारी के 17वें ओवर की पहली बॉल में पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अफगान स्पिनर मुजीब उर रहमान की गेंद पर यह कारनामा कर दिखाया। पोलार्ड ने मुजीब उर रहमान की बॉल पर जोरदार छक्का जड़ दिया। यह शॉट इतना लंबा था कि बॉल स्टेडियम के छत से बाहर निकल गई।

    पोलार्ड (Kieron Pollard) का यह छक्का 105 मीटर लंबा था। पोलार्ड का यह शॉट देखकर डग आउट में बैठे मुंबई के खिलाड़ी दंग रह गए। मुंबई इंडियंस के पीयूष चावला का रिएक्शन तो देखने लायक था।

    बता दें कि कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) से पहले आईपीएल में ग्लेन मैक्सवेल ने लंबा शॉट मारा था। ग्लेन मैक्सवेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में 100 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। इसके अलावा सूर्य कुमार यादव ने केकेआर के खिलाफ 99 मीटर छक्का मारा था। वहीं। मनीष पांडे ने आरसीबी के खिलाफ इस 96 मीटर छक्का जमाया है।

    कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने एक और कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने आईपीएल में 200 छक्के पूरे कर लिए है। पोलार्ड ने अबतक 201 छक्के जमाए हैं। इसके साथ पोलार्ड ने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। कोहली ने भी अबतक आईपीएल में 201 छक्के जमाए हैं। इसके अलावा पोलार्ड मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में 200 छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने हैं।