kolkata-knight-riders-spinner-Varun Chakravarthy-marries-neha-khedekar

केकेआर (KKR) ने अपने इंस्टाग्राम पर वरुण और नेहा की शादी का वीडियो शेयर किया है।

Loading

मुंबई. आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ़्रेंड नेहा खेदेकर से शादी कर ली है। केकेआर (KKR) ने अपने इंस्टाग्राम पर वरुण और नेहा की शादी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बेहद अच्छे लग रहे हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varun Chakravarthy (@chakravartyvarunfc)

वरुण (Varun Chakravarthy) और नेहा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। इसके बाद दोनों ने चेन्नई में रीति रिवाज़ों के साथ अपने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की। केकेआर (KKR) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नेहा स्टेज पर क्रिकेट खेलते हुए नज़र आ रही हैं। इन दोनों की शादी साल के शुरुआत में ही होने वाली थी। लेकिन, कोरोना (Covid-19) के चलते उनकी शादी टल गई। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

बता दें कि, वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 सीरीज में शामिल किया गया था। लेकिन, चोटिल होने की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा सके। वरुण ने आईपीएल 2020 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने आईपीएल 2020  (IPL 2020) में केकेआर (KKR) के लिए 13 मैचों में 17 विकेट लिए थे।