आज फ़ाइनल भिड़ंत, कौन बनेगा IPL 2020 का ‘विक्रमादित्य’

आज IPL T20, 2020 की आख़िरी भिड़ंत है

Loading

-विनय कुमार

आज IPL T20, 2020 की आख़िरी भिड़ंत है। IPL के 13वें सीजन के फाइनल मैच में आज, 10 नवम्बर की शाम 7.30 बजे IPL T20, 2020 के आख़िरी निर्णायक युद्ध का बिगुल बजेगा। कप्तान रोहित शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर की सेना दुबई (Dubai International Cricket Stadium, Dubai, United Arab Emirates) के मैदान ए जंग में उतरेंगे। सभी जानते हैं, क्रिकेट संभावनाओं का खेल है। कई बार मैदान के महारथी फिसड्डी साबित होते हैं और कई मौके ऐसे भी देखे गए हैं जब कमज़ोर समझे जाने वाली टीम या खिलाड़ी ‘रण का विक्रमादित्य’ बनकर सामने आ जाता है। यानी, जो जीतेगा वहीं ‘विक्रमादित्य’ होगा।

IPL T20 के इतिहास में अब टाक सबसे ज़्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ेगी पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) की श्रेयस सेना। ज़ाहिर है 4 बार की चैम्पियन और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) हर हाल में खिताब अपने कब्जे में रखने के लिए जान लड़ा देगी, वहीं पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) पहली बार चैम्पियन बनने का ख्वाब लेकर मैदान ए जंग में पूरी ताक़त झोंक देगी।

MI vs DC का इतिहास  

IPL T20 में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अब तक यानी, 2008 से लेकर 2020 तक 27 भिड़ंत हो चुकी है। इन 27 भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने 15 मैचों में जीत हासिल की जबकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 12 मैैचों 

में बाज़ी मारी। अबकी सीज़न, यानी IPL T20, 2020 में दोनों टीम के बीच 3 मुकाबले हो चुके हैं और तीनों में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराया है। IPL T20 के इतिहास में सबसे सफल टीम के कप्तान ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की की नजर 5 वीं खिताब पर है। वो हर हाल में ये मैच जीतना चाहेंगे। लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स (DC) जो पिछले 12 सीजन में फिसड्डी साबित होने के बाद पहली बार इस मुकाम तक पहुंची है, 

रोहित शर्मा के सिर से ये ताज छीनकर अपने माथे चैम्पियन बनने का मुकुट सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आम तौर पर बहुत कम ही ऐसे मौके आते हैं जब टूर्नामेंट के दो सबसे प्रबल दावेदार ही खिताबी भिड़ंत में नजर आएं। हालांकि बकी सीज़न टॉप दो टीमें ही आमने-सामने हैं गरज रही है। अबकी सीज़न मुंबई इंडियंस ने 15 मैच खेले और जीते, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 16 मैच खेेेेले 

और 9 में जीत हासिल की। हा, ये बात ज़रूर देखी गई है कि मुंबई इंडियंस ने अबकी सीज़न के टूर्नामेंट में शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। ताज़ा सीज़न में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम के बल्लेबाजों ने 130 छक्के ठोके, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 84 छक्के जड़े है, और आज की भिडंत अभी बाकी है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही टीम इंडिया (Team India) में नहीं चुने जाने के दर्द को भुलाकर सूर्यकुमार यादव ने जैसी शानदार बल्लेबाजी की, वह मिसाल तो बने ही, उनकी ये मेहनत भविष्य में बेकार नहीं जाएगी। सर्यकुमार यादव ने अबकी सीज़न (IPL T20, 2020)  में अब तक 60 चौके और 10 छक्के ठोक चुके हैं.।वहीं ईशान किशन भी फुल फॉर्म में हैं। उन्होंने 29 छक्के जड़े हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के घातक गेंदबाज कैगिसो रबाडा 29 विकेट के साथ ‘पर्पल कैप’ (Purple Cap, IPL T20, 2020) लिए हुए हैं और एनरिक नॉर्खिया भी 20 विकेट चटकाने वाले एक घातक गेंदबाज हैं।  

अबकी सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ‘शिखर-पुरुष’ गब्बर शिखर धवन 603 रन बना चुके हैं और ‘ऑरेंज कैप’ (Orange Cap, IPL T20, 2020) किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के कप्तान के एल राहुल से छीन सकते हैं। बस अगर आज 68 रन और बनाने में में कामयाब हो गए तो ये खिताब उनके नाम होगा। 

ऐसे में, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के शिखर के खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस (MI) के ख़तरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के घातक यॉर्कर और इनस्विंग का सामना करने के लिए चौकन्ना रहना होगा।

ताज़ा सीज़न (IPL T20, 2020) के 3 मैचों में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) पर एकतरफा जीत हासिल की है, लेकिन, आज की आख़िरी और सबसे अहम भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स (DC) बाजी मार लेती है, तो ये तीनों हार बेमानी नहीं होगी, बल्कि उन हार से मिली जीत की प्रतिशोध की भावना और जोश को श्रेय जाएगा।

बीते रविवार, 8 नवंबर को हुए इस सीज़न के दूसरे क्वालिफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की तरफ़ से पारी की शुरुआत मार्कस स्टोइनिस से कराने का फैसला सही साबित हुआ। आज की भिड़ंत में कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के औसत फॉर्म को देखते हुए शिमरॉन हेटमेयर पर तेज़ बल्लेबाजी की ज़िम्मेदारी होगी। साथ ही, पावर प्ले (power play) में आर .अश्विन पर भी अहम ज़िम्मेदारी होगी।

IPL T20 टूर्नामेंट के इस फ़ाइनल भिड़ंत के साथ अगर  दिल्ली कैपिटल्स (DC) जीत जाती है तो, एक बात साफ लगता है कि श्रेयस अय्यर का टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी के लिए नाम पेश किए जाने का दावा मजबूत हो सकता है। इस मैच को लेकर ज़ाहिर है टीम के कोच रिकी पोंटिंग एक बेहतरीन रणनीतिकार के तौर पर अपनी साख मजबूत करेंगे।

दोनों टीमें:

मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS)

रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स पेटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेनघन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), कैगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर, एलेक्स कैरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, अवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, एनरिक नॉर्तजे, डैनियल सैम्स।