Ashok Dinda

    Loading

    -विनय कुमार

    टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज अशोक डिंडा (Ashok Dinda) ने पश्चिम बंगाल में हुए विधान सभा चुनाव में बाजीगर साबित हुए। विवार को घोषित हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम में मोइना सीट से लड़ रहे अशोक डिंडा ने विजय हासिल किया और बन गए एमएलए। बीजेपी से राजनीति करियर की शुरुआत करने वाले टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज अशोक डिंडा को पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC Candidate) के संग्राम कुमार डोलई से करीबी मुकाबले में हारा हुआ घोषित किया गया था।

    अशोक डिंडा को कुल 54837 वोट मिले थे और संग्राम कुमार डोलई को 64131 वोट मिलने की खबर पाए बताई गई थी। लेकिन असल में तब वोटों की गिनती पूरी नहीं हुई थी। आधिकारिक रूप से जब वोटों की गिनती पूरी होने की खबर आई तन अशोक डिंडा ने मोइना विधानसभा सीट से108109 वोट पाकर मैदान जीत गए। उनके प्रतिद्वंद्वी को 106849 वोट मिले। अशोक डिंडा (Ashok Dinda) ने मोइना विधानसभा सीट 1260 वोट से फतह की।

    गौरतलब है कि अशोक डिंडा ने इसी साल फरवरी में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास का एलान करते हुए राजनीति का दामन थामा था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo MP) और BJP पार्टी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह (Arjun Singh) की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी।

    ममता बनर्जी (Mamata Banerjee TMC) की पार्टी TMC के प्रत्याशी को हराने के बाद उन्होंने जीत के लिए मोइना विधानसभा की जनता का शुक्रिया अदा किया। अशोक डिंडा (Ashok Dinda) ney apne ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर तस्वीर भी शेयर की, जिसमें चुनाव आयोग (Election Commission) ने उन्हें विजेता घोषित किया था। 

    गौरतलब है कि, अशोक डिंडा (Ashok Dinda MLA) ने टीम इंडिया की तरफ से बतौर गेंदबाज अपने T20I करियर के में 147 मैचों में 151 विकेट हासिल किए। और 78 IPL मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए 69 विकेट झटके।

    अशोक डिंडा (Ashok Dinda BJP MLA WB) ने अपने करियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच (ODI) जनवरी 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ (India vs England ODI 2013) खेला था। उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से अपने करियर में 13 वनडे (ODI) और 9 T20I खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 12 वनडे और 17 T20 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर (Ashok Dinda First Class Cricket Career) में उन्होंने 116 मैच खेलकर 420 विकेट हासिल किए हैं।