mahendra-singh-dhoni-bought-house-in-mumbai-sakshi-dhoni-shared-photo

    Loading

    कप्तान कूल (Captain Cool) के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास ले चुके हैं। धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं। वह आज के समय में केवल आईपीएल (IPL) ही खेल रहे हैं। इस साल धोनी की टीम CSK ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। धोनी की कामयाबी की चर्चा पूरी दुनिया में है। लेकिन एमएस धोनी की मैदान से बाहर की बातें बहुत कम ही बाहर आती हैं। उनके शादी से पहले के अफेयर्स (Dhoni Affairs) के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ भी धोनी के अफेयर की खबरें रही हैं। लेकिन, दोनों कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की। पर क्या आप जानते हैं धोनी का संबंध साउथ फिल्मों की एक एक्ट्रेस के साथ भी रहा था। इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद बताया था।

    साउथ एक्ट्रेस का नाम राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) है। उन्होंने बॉलीवुड में जूली-2 और अकीरा जैसी फिल्में की हैं। लक्ष्मी के रिलेशन धोनी के साथ 2008 के पास रहने की खबरें हैं। बता दें कि वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ब्रैंड एम्बेसडर भी थीं। उसी दौरान वह धोनी से मिली थीं। खबरें हैं कि इस दौरान ही वह दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। साथ ही उस समय लश्मी ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि अगर धोनी उन्हें प्रपोज करेंगे तो वह उनसे शादी भी कर लेंगी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Raai Laxmi (@iamraailaxmi)

    एक साल में हो गए थे अलग 

    उस समय यह भी खबरें थी कि धोनी लक्ष्मी से मिलने के लिए झूठ बोलकर गए थे। उन्होंने सबको बैंगलोर जाने का कहा था। ओडिशा पोस्ट के मुताबिक, धोनी के करीबी एक क्रिकेटर ने इस बारे में कहा था कि धोनी 45 दिन में चार बार चेन्नई गए थे और वह लश्मी से मिलने गए थे। लेकिन, फिर महज़ एक साल में ही वह दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद धोनी ने कुछ साल बाद बचपन की दोस्त साक्षी से शादी कर ली थी।