Mumbai bowling coach said- We will not let KL Rahul walk

आज शाम IPL T20, 2020 के ताज़ा सीज़न की 13 वीं भिड़ंत किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगी।

Loading

-विनय कुमार

आज शाम IPL T20, 2020 के ताज़ा सीज़न की 13 वीं भिड़ंत किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगी। दोनों टीम ने इस सीजन में तीन मैच खेले हैं और एक -एक मैच- जीते हैं। मैच से पहले, मुंबई इंडियंस (MI) के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा कि मैच में उनकी टीम का लक्ष्य किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के कप्तान के.एल. राहुल होंगे। अबकी सीज़न आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज राहुल और मयंक अग्रवाल ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है।

के.एल. राहुल के ख़िलाफ़ रणनीति 
शेन बॉन्ड ने कहा, “राहुल ने पिछले कुछ सत्रों में हमारी टीम के खिलाफ काफी रन बनाए हैं। वह एक महान खिलाड़ी हैं। हम गेंदबाजों के साथ चर्चा कर रहे हैं। हम अच्छे फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों के खिलाफ योजना बनाने के बारे में जुटे हुए हैं। “

उन्होंने कहा, “हम यह भी जानते हैं कि राहुल को बल्लेबाजी शुरू करने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए यह उनके और उनके साथ खेलने वाले बल्लेबाज पर दबाव बनाने का अच्छा मौका हो सकता है। एक ऐसे क्षेत्र में जहां वह बहुत मजबूत है, हम उसे चलने नहीं देंगे। वह कवर से शानदार शॉट मारते हैं। वह गेंद को भी अच्छी तरह से खेलता है। हम उससे छुटकारा पाने के लिए एक विशेष योजना बनाएंगे।”

बाज़ीगर गेंदबाजों पर दांव 
अपनी की गेंदबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि, “मुंबई इंडियंस (MI) के गेंदबाजी विभाग में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को आउट करने की क्षमता है। हमारे पास महान गेंदबाज हैं। गेंदबाजों को पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव बनाना चाहिए। लेकिन यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि उनके दो मुख्य बल्लेबाजों ने अब तक उत्कृष्ट खेल दिखाया है। अगर गेंदबाज थोड़ा दबाव डालते हैं और इन अहम बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर लेते हैं, तो हम उन्हें बड़ा स्कोर करने से रोक सकते हैं।”

यानी, मुंबई इंडियंस के टारगेट पर ख़ास तौर पर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान के.एल. राहुल और मयंक अग्रवाल होंगे। लेकिन कई बार बाज़ी में लंगड़ा घोड़ा भी कमाल कर जाता है और जिस घोड़े पर रेस में सबसे ज्यादा दांव लगते हैं, वो हार जाता है। बहरहाल, आज शाम को उम्मीद है हमें एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।