Pic Credit: Twitter
Pic Credit: Twitter

    Loading

    आगामी 9 अप्रैल से भारत का सबसे बड़ा त्यौहार कहे जाने वाला आईपीएल (IPL 2021) शुरू होने वाला है। इस मैच का दुनियाभर के लोगों को बेसब्री से इंतज़ार होती है। यह खेल जितना फैंस (IPL Fans) को पसंद होता है उतना ही खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण भी होता है। इस गेम में कई नए चेहरे (IPL New Face) भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में न्‍यूजीलैंड (New Zealand) का एक धुरंदर बल्‍लेबाज फिन एलन (Finn Allen) भी IPL से जुड़ने वाले हैं। इन्होने अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी (Batting) से सबका दिल दिल लिया है और फेहरिस्‍त में कम समय में ही अपना नाम दर्ज करा लिया है। अंतर्राष्ट्रीय खेल में फिन को बांग्‍लादेश (Bangladesh) के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका मिला। जहाँ उन्होंने कई धमाके किए। हांलाकि, उन्होंने अपने पहले मैच में कुछ खास नहीं किया, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में वो कारनामा कर दिखाया, जिसकी वजह से उनकी तारीफ करते कोई थक नहीं रहा है।  

    बांग्‍लादेश के खिलाफ फिन एलन ने मंगलवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में भले ही 10 गेंदों पर 17 रन बनाएं, लेकिन उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में 2 चौके और 1 छक्‍का लगाया। उन्होंने तस्‍कीन अहमद की पहली ही गेंद पर आसमानी छक्‍का लगाते हुए गेंद को स्‍टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। इस दौरान गेंद फ्लडलाइट के पास से होती हुई छक्‍के के लिए गई। यह छक्का इतना शानदार था कि इसने साफी महफ़िल की वाह-वाही ही लूट ली। 

    बता दें कि IPL 2021 में भी फिन एलन अपना कारनामा दिखाने वाले हैं। यह खिलाड़ी भारत का दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलेगा। इसी वजह से यह विराट के लिए भी काफी अहमियत रखता है। उनका इसी तरह से खेलना विराट के टीम के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं फिन एलन ने हाल ही में 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट फोर्ड ट्रॉफी में शानदार शतक भी जड़ चुके हैं, जिसमें उन्होंने मात्र 59 गेंदों में 128 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 11 छक्‍के और 9 चौके जड़े। यानी मात्र 20 गेंदों में उन्होंने 102 रन चौकों और छक्‍कों की मदद से बनाए थे। इसी वजह से वह आज की तारीख में बहुत सफल बल्लेबाज़ भी हैं।