Ind vs NZ

    Loading

    साउथम्पटन. भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल (WTC Final) में खराब रोशनी (Bad Light) ने बार-बार खलल पैदा की। साउथम्पटन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड में लगातार तीसरी बार खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया और दूसरे दिन का खेल रद्द कर दिया गया। जिससे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी नाखुश और चिंतित नजर आए।

    गौरतलब है कि पहले दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो पाया। जिससे दूसरे दिन यानी शनिवार को खेल शुरू हुआ। टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अनुशासित बल्लेबाजी करके न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को मिल रही स्विंग का शुरू में डटकर सामना किया लेकिन वे लंबी पारियां खेलने में नाकाम रहे। दोनों के बीच 62 रन की पार्टनरशिप हुई। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा भी कुछ खास नहीं कर पाए।

    इसके बाद आए विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने मैच को संभाला। लेकिन खराब रोशनी के चलते अंपायरों ने टी ब्रेक से पहले ही खेल को रोक दिया। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 120-3 था।

    वहीं थोड़ी देर बाद फिरसे खेल शुरू किया गया। लेकिन फिर एक बार खराब रोशनी खेल में बाधा बनी। इसके बाद अंपायरों ने खेल को रोकने की घोषणा की। इस समय टीम इंडिया का स्कोर 134-3 था।

    थोड़ी देर बाद अंपायरों ने निरिक्षण किया और फिर से खेल शुरू करने के लिए कहा। लेकिन कुछ ओवरों के बाद खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया। कुछ समय राह देखने के बाद अंपायरों ने दूसरे दिन का खेल रद्द करने की घोषणा कर दी।

    खेल रुकने तक कप्तान विराट कोहली 44 और उप कप्तान अंजिक्य रहाणे 29 रन पर खेल रहे थे। भारत ने पहले सत्र में रोहित शर्मा (34) और शुभमन गिल (28) तथा दूसरे सत्र में चेतेश्वर पुजारा (08) का विकेट गंवाया। भारत का स्कोर 146-3

    दोनों टीम इस प्रकार हैं:

    भारत प्लेइंग XI (India) : विराट कोहली (Captain), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (Wicketkeeper), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा (Ishant Sharma), मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah)।

    न्यूजीलैंड प्लेइंग XI (New Zealand): केन विलियमसन (Captain), ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, कोलिन डिग्रैंडहोम, काइल जैमीसन (Kyle Jamieson), टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, टिम साउदी (Tim Southee), रॉस टेलर (Ross Taylor), नील वेगनेर, बीजे वाटलिंग।