File Photo
File Photo

    Loading

    चेन्नई. भारत (India) का सबसे बड़ा त्यौहार कहे जाने वाला आईपीएल 2021 (IPL 2021) अब बस शुरु होने ही वाला है। फैंस को बस एक दिन का और इंतज़ार करना है। फिर कल यानी 9 अप्रैल (9 April) से IPL 2021 शुरू हो जाएगा और लोगों का इंतज़ार ख़त्म हो जाएगा। आईपीएल का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI Vs RCB) के बीच चेन्नई (Chennai) में खेला जाएगा। ऐसे में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ी प्रैक्टिस मैच भी खेल रहे हैं। ऐसे ही एक प्रैक्टिस मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लंबे-लंबे शॉट्स लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। 

    7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जहां नेट्स पर रोहित शर्मा बल्लेबाजी करते दिख रहे थे। रोहित शर्मा गेंदबाज़ के बॉल पर पुल शॉट जड़ दिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई इंडियंस ने लिखा, ‘ट्रेलर’ कप्तान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

    सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही उनको रोहित के मैच का बेसब्री से इंतज़ार भी है। लोग इस वीडियो को देख अंदाज़ा लगा रहे हैं कि इस बार रोहित का बल्ला कितने तेज़ बोलेगा और विरोधी टीम की बोलती बंद करेगा।