sakshi-dhoni-gatecrashes-csks-practice-match-gets-a-glimpse-of-ms-dhoni

आगामी 19 सितंबर से आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आगाज़ होने वाला है।

Loading

मुंबई. आगामी 19 सितंबर से आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आगाज़ होने वाला है। इस साल कोरोना की वजह से आईपीएल (IPL 2020) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाना है। वहीं, आईपीएल (IPL 2020) के लिए खिलाड़ियों से लेकर दर्शक सभी लोग बेहद उत्सुक हैं। इस समय आईपीएल (IPL 2020) की टीम यूएई पहुँच चुकी है।

वहीं, क्रिकेट फैंस एक बार फिर अपने चहेते खिलाड़ी को खेलते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में एक बार फिर सबकी नज़र चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पर रहने वाली है। बता दें कि, धोनी (Dhoni) अन्य खिलाड़ियों की तरह अपने परिवार के साथ यूएई नहीं गए। ऐसे में उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) उन्हें काफी मिस कर रही हैं। 

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो आईपीएल (IPL 2020) के प्रैक्टिस मैच का है। यह वीडियो धोनी भक्त ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस लाइव वीडियो में सीएसके (CSK) टीम मैच प्रैक्टिस कर रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर लाइव था।वहीं, इस लाइव वीडियो पर धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) ने लगातार कमेंट किये हैं। वहीं, साक्षी (Sakshi Dhoni) ने कमेंट करते हुए टीम के मैनेजर रसेल राधाकृष्ण से माही की झलक दिखाने के लिए कहा। आखिर में साक्षी (Sakshi Dhoni) को धोनी की झलक देखने को मिल गई। इस पर कमेंट करते हुए साक्षी (Sakshi Dhoni) ने कहा, ‘शुक्रिया रस, मुझे माही दिख गया।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Meanwhile @sakshisingh_r ! 😂❤ Credits: @chennaiipl

A post shared by MS Dhoni Fans Club (140K) (@dhoni.bhakt) on

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 2020 (IPL 2020) का पहला मैच सीएसके (CSK) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। वहीं,सीएसके (CSK)  धोनी (Dhoni) की कप्तानी में तीन बार आईपीएल का ख़िताब जीत चुकी है। इस बार भी वह आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश में हैं।