पहली बार ‘प्लेऑफ’ में पहुँचने से चूकी CSK, साक्षी धोनी ने शेयर की भावुक कविता

Loading

– विनय कुमार

IPL T20, 2020 के इतिहास में पहली बार वो हो गया जिसकी शायद ही किसी को इस सीज़न उम्मीद रही होगी। बीते 12 सीज़न में यानी आरम्भ से लेकर अब तक कैप्टेन कूल की ‘येलो आर्मी’ चेन्नई सुपर किंग्स 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी है, चैम्पियन बन चुकी है।  आज तक के सभी पिछले सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहतरीन और शानदार रहा है।  ख़ास बात तो ये रहा है कि बीते 12 सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स कभी भी इतना पीछे नहीं रही कि वह ‘प्लेऑफ’ में शामिल न हो सके।  

हर सीज़न में धोनी की आर्मी प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही है, लेकिन अबकी सीज़न, यानी IPL T20, 2020 के ताज़ा सीज़न में उसे ऐसी शर्मनाम हार का मुंह देखना पड़ा है। पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स ‘प्लेऑफ’ से बाहर हो गई है। रविवार 25 अक्टूबर को जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मैच में हरा दिया, धोनी आर्मी के साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स के चाहनेवालों के चेरे पर मुस्कान लौट आई थी, ‘येलो आर्मी फैंस’ के चेहरे खिल उठे थे,  लेकिन रविवार के दूसरे मैच की हार-जीत से चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत का फैसला होना था। इस भिड़ंत में जैसे ही जैसे ही राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को हरा दिया, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की हो, चेन्नई सुपर किंग्स कैंप की खुशी मासूसी में बदल गई।  

CSK और MSD के सपोर्ट में सामने आईं साक्षी धोनी  

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ‘प्लेऑफ’ में जाने की उम्मीद पूरी तरह ख़त्म होने के बाद जाहिर है ट्रॉफी की होड़ से बाहर आने की बात से CSK के प्रशंसकों में निराशा आई। यही नहीं टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की काबिलियत और फिटनेस और फॉर्म को लेकर खूब आलोचना भी होने लगी, इस सीज़न में। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर सामने आईं और दिल से दिल की बात सामने रखीं।  

‘यह बस एक खेल ही तो है…

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

💛

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

साक्षी धोनी ने ‘इंस्टाग्राम’ (INSTAGRAM) पर एक कविता पोस्ट की। इस कविता के माद्यम से उन्होंने समूची टीम को दिल से सपोर्ट किया।

साक्षी ने लिखा, “यह बस एक खेल है, जिसमें आप कभी हारते हो कभी जीत जाते हो।” वे आगे लिखती हैं कि, “जीत-हार के बीच भावनाओं  को हावी ना होने दो और खेल-भावना सर्वोपरि है। आखिर यह केवल एक खेल ही तो है, जिसमें हारना तो कोई नहीं चाहता, लेकिन, हर कोई विजेता भी तो नहीं हो सकता।” साक्षी लिखती हैं, “मुश्किलों के बीच अंदरुनी ताकत ही हमको नियंत्रित करती है।” अंत में उनकी कविता कहती है कि, “सच्चा योद्धा लड़ने के लिए ही पैदा होता है, और हमारे दिलों-दिमाग में हमेशा ‘सुपर किंग्स’ की तरह रहता है।”

IPL T20 लीग के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ से बाहर  

ये पहला मौका है, यानी पहला सीज़न है जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL T20 LEAGUE) के इतिहास में ‘प्लेऑफ’ में जगह नहीं बना सकी। हां, इसमें कोई शक नहीं किअबकी बार धोनी कि आर्मी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, कई मौके आए जब जीता हुआ मैच टीम हार गई। यानी, कुछेक मैच ऐसे भी इस सीज़न में देखे गए जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स आराम से जीत सकती थी, लेकिन टीम में जज़्बे की कमी नज़र आई, टीम कुछ नहीं कर पाई और मैच हाथ से निकल गया। ‘प्लेऑफ’ की दिशा में एक छोटी सी उम्मीद की किरण रविवार तक थी, अगर मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स को हरा देती तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक मौका था। लेकिन, मुंबई इंडियंस के 195 रनों के विशाल स्कोर को राजस्थान रॉयल्स ने हासिल कर लिया और मुंबई इंडियंस (MI) को पटखनी दे दी। राजस्थान रॉयल्स (RR) की इस जीत ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ‘प्लेऑफ’ (PLAYOFF) की दिशा में आगे बढ़ने की वापसी करने के सपने तोड़ दिए।  

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल (IPL T20) के इतिहास में दूसरी सबसे सफल टीम है। धोनी की ‘येलो आर्मी’ ने अब तक 3 बार ट्रॉफी जीती हैं। लेकिन अबकी सीज़न, यानी IPL T20, 2020 में अब तक 12 मैच खेलकर 8 हार और सिर्फ 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल (IPL T20, 2020 POINTS TABLE) में सबसे नीचे हैं।

बचे 2 मैच सिर्फ सम्मान के लिए खेलेगी  

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में अबकी सीज़न सुरेश रैना और हरभजन सिंह नहीं थे, जिसकी साफ़ कमी नज़र आई। कुछ मैचों में टीम में हौसले की कमी दिखाई दी तो कुछेक में आत्मविश्वास की, जो आम तौर पर धोनी और धोनी की टीम में कभी भी नज़र नहीं आया। अब महेंद्र सिंह धोनी की ‘येलो आर्मी’ बचे हुए मैच सिर्फ अपने सम्मान की रक्षा के लिए खेलेगी।  दो मैच बचे हैं, जिनमें एक मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स 

(KKR) से और दूसरा किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) से होगा।

IPL T20 में CSK का अब तक सफर 

2008: आईपीएल रनर अप (राजस्थान रॉयल्स से हार गए)

2009: प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाले तीसरे स्थान पर रहे

2010: आईपीएल चैंपियंस

2011: आईपीएल चैंपियंस

2012: आईपीएल रनर अप (कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गए)

2013: आईपीएल रनर अप (मुंबई इंडियंस से हार गए)

2014: प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाले तीसरे स्थान पर रहे

2015: आईपीएल रनर अप (मुंबई इंडियंस से हार गए)

2016: नहीं खेला

2017: नहीं खेला

2018: आईपीएल चैंपियंस

2019: आईपीएल रनर अप (मुंबई इंडियंस से हार गए)