2 महीने की हुई विराट-अनुष्का की बेटी वामिका, कपल ने ऐसा मनाया जश्न

इस दिन को विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा ने खास अंदाज़ में मनाया हैं।

    Loading

    मुंबई. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के घर 11 जनवरी को एक नन्ही परी ने जन्म लिया। विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका (Vamika) रखा है। वहीं, देखते ही देखते विरुष्का की बेटी 2 महीने की हो गई है। इस दिन को विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा ने खास अंदाज़ में मनाया हैं। 

    भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है। सीरीज से एक दिन पहले विराट कोहली ने उनकी पत्नी अनुष्का के साथ अपनी बेटी का वामिका का 2nd मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

    हाल ही में विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का काफी खुश नज़र आ रहे हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केक की तस्वीर शेयर की। अनुष्का ने केक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हमें 2 महीने मुबारक’।

    हाल में ही इंटरनेशनल विमेंस डे पर विराट कोहली ने एक खास पोस्ट किया था। कोहली ने पोस्ट में अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह बेटी वामिका को देखते हुए हंसती नजर आ रहीं थीं। विराट ने कैप्शन में लिखा था, ‘ऐसा इसलिए है क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं। मेरी ज़िंदगी की सबसे मज़बूत और सॉफ्ट दिल वाली महिला को महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। साथ ही उसे भी बधाई जो अपनी मां की तरह ही बनने वाली है। और दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी महिला दिवस मुबारक हो।”