
हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का और वामिका की तस्वीर शेयर की हैं।
मुंबई. 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day 2021) मनाया जा रहा हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी इस खास मौके पर पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका (Vamika) की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का अपनी प्यारी से नन्ही परी वामिका को देखकर हंसती हुई नजर आ रही हैं।
हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का और वामिका की तस्वीर शेयर की हैं। विराट ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ”बच्चे को जन्म देते देखना आसान बात नहीं है। यह किसी के लिए अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक एक्सपीरियंस हो सकता है। जब आप इसे देखते हैं तो आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं और आप यह समझ पाते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है।”
View this post on Instagram
विराट ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा,”ऐसा इसलिए है क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं। मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत और सॉफ्ट दिल वाली महिला को महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। साथ ही उसे भी बधाई जो अपनी मां की तरह ही बनने वाली है। और दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी महिला दिवस मुबारक हो।”
Happy Women’s Day to all the amazing women of the world. The strength of society is the strength of women.
— Virat Kohli (@imVkohli) March 8, 2021
मालूम हो कि, इस साल जनवरी में अनुष्का ने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया हैं। बेटी के जन्म के बाद विराट ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी थी। वहीं, विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। फैंस को विरूष्का की बेटी का नाम काफी पसंद आ रहा हैं।