विराट कोहली को अनुष्का शर्मा ने उठाया हवा में, तो क्रिकेटर के मुंह से निकला- ओह तेरी… वीडियो हुआ Viral

    Loading

    टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अब आईपीएल 2021 (IPL 2021) की तैयारियों में लगे हुए हैं। उनका पहला मुकाबला 9 अप्रैल (9 April) को मुंबई इंडियंस (MI vs RCB) के साथ है। ऐसे में विराट के फैंस उनकी पारी देखने के लिए बेताब हैं। वहीं इस साल विराट की टीम आईपीएल (IPL 2021) का ख़िताब जितने के लिए कई रणनीति भी बना रही है। इसी बीच विराट और उनकी वाइफ बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Virat Kohli-Anushka Sharma) का एक नया वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसमें इन दोनों की मस्ती को साफ़ देखा जा सकता है। 

    इस वीडियो में अनुष्का शर्मा ने पति विराट को हवा में (Anushka Sharma Lift Virat Kohli In The Air) उठा लिया है। अपनी वाइफ की इतनी ताकत को देख विराट भी बोल पड़े ‘ओह तेरी’। इस वीडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट कोहली पहले खड़े हैं। बाद में पीछे से अनुष्का शर्मा आती हैं और उनको पीछे से पकड़ लेती हैं और फिर वह विराट को हवा में उठा लेती हैं। जिसके बाद विराट के मुंह से निकल पड़ा ‘ओह तेरी…’। बाद में विराट अनुष्का को एक बार फिर ऐसा करने को कहते हैं। जिसके बाद अनुष्का शर्मा उनको एक बार फिर उठा लेती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब लाइक किया जा रहा है। साथ ही विराट-अनुष्का के फैंस इस वीडियो पर मज़ेदार कमैंट्स भी करते नज़र आ रहे हैं।