Suresh rain and Sussane

Loading

– विनय कुमार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना को 33 अन्य लोगों के साथ मुंबई पुलिस (Mumbai Police arrested Suresh Raina) ने बीती देर रात महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी कोरोना प्रावधान के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आज मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर सुरेश रैना (Suresh Raina) ट्रेंड कर रहे थे। मुंबई एयरपोर्ट के पास ‘ड्रैगनफ्लाई क्लब’ (Dragonfly Club, Mumbai) में COVID-19 के नियम तोड़ने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उनके अलावा पुलिस ने  गुरु रंधावा, सुजैन खान जैसी सेलेब्स (celebrity arrested) के साथ क्लब के सात कर्मचारियों की भी गिरफ्तारी हुई थी। 

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बीती देर रात करीब 3 बजे अंधेरी के जेडब्ल्यू मैरियट  (JW Marriott Hotel Mumbai) के क्लब में छापा मारा, जो सरकार द्वारा जारी ताज़ा फ़रमान के खिलाफ देर रात तक चल रहा था। महाराष्ट्र सरकार ने कल ही निर्देश जारी किए थे जिसके तहत 22 दिसंबर 2020 से 5 जनवरी 2021 तक नाईट कर्फ्यू (Night Curfew in Maharashtra) लागू करने की बात की गई थी। इस रेड में पुलिस ने क्लब की पार्टी में कई लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन नहीं करते पाया, तो कई लोगों को बिना मास्क के पकड़ा। इस मामले लो लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया। हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) और अन्य सेलेब्स को थोड़ी ही देर बाद जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।

मुंबई पुलिस का मजेदार ट्वीट

इस कार्रवाई के बाद मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मंगलवार, 22 दिसंबर की दोपहर को एक मजेदार ट्वीट (Mumbai Police twitter) किया। मुंबई पुलिस ने एक गाने के बोल का इस्तेमाल किया और हिदायत दे डाली कि सुबह 6 बजे तक पार्टी करने की अनुमति बिलकुल नहीं है।

मुंबई पुलिस ने ट्वीट में लिखा – “पार्टी सुबह 6 बजे तक (नहीं) चलेगी! 3 बजे के आसपास अंधेरी के एक नाइट क्लब में छापा मारा गया, COVID ​नियमों की अवहेलना के लिए 34 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें से 19 लोग दिल्ली और पंजाब के थे। जिनमें कुछ हस्तियां भी शामिल थीं।”

रैना इस कारण हुए गिरफ्तार    

सुरेश रैना (Suresh Raina) गुरु रंधावा (Guru Randhawa), सुज़ैन ख़ान (Sussanne Khan) जैसी सेलेब्स (celebrity arrested) के साथ अन्य को IPC की धारा 188, बॉम्बे पुलिस अधिनियम (Bombay Police Act) और महामारी रोग अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।  

बाद मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी भी जारी किया और कहा गया कि क्लब 11 बजे रात के बाद भी खुला था और गिरफ्तार किए गए लोगों में से कोई भी COVID-19 सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहा था, यही कारण था कि कार्रवाई की गई।

सुरेश रैना (Suresh Raina) कानून तोड़ने के आरोप में सुर्खियों में आ गए। क्या फिलहाल उनका वक्त ठीक नहीं चल रहा है ? गौर करें तो हम पाएंगे कि  को लगता है कि अबकी सीज़न के IPL T20, 2020 के समय भी वो विवादों के घेरे में आ गए थे। अचानक UAE से वो भारत लौट गए थे। बाद में खबरें आईं कि उनके और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मैनेजमेंट के बीच सब कुछ ठीक नहीं था।

गिरफ्तारी के बाद रैना का बयान  

मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने और ज़मानत पर छूटने के बाद सुरेश रैना की मैनेजमेंट टीम ने बयान जारी किया और कहा-

“सुरेश एक शूट (Shoot) के लिए मुंबई में थे, जो देर रात चला। और फिर एक दोस्त ने तभी डिनर के लिए इन्वाइट किया। उन्हें स्थानीय समय और प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं थी। इस बारे में बताए करने के बाद उन्होंने तुरंत निर्देशित नियमों का अनुपालन किया। अनजाने में हुई इस घटना पर उन्हें पछतावा भी हुआ। वह हमेशा नियम-कानून का पालन और सम्मान करते हैं और भविष्य में भी पालन करेंगे।”