MS Dhoni

Loading

-विनय कुमार.

आईपीएल 2020 (IPL T20, 2020) में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) के आखिरी मैच में कैप्टेन कूल महेन्द सिंह धोनी (MS Dhoni) ने यूं सभी अटकलों पर विराम लगा दिया, जो ये मानकर चल रहे थे कि अबकी सीज़न धोनी की आख़िरी आइपीएल होगी। वो इस क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। लेकिन, धोनी ने इस मैच से ठीक पहले टॉस जीतने के बाद एक सवाल का जवाब देते हुए साफ कर दिया था कि उनका आईपीएल (IPL T20) से संन्‍यास लेने का अभी कोई इरादा नहीं है। टॉस के वक़्त डैनी मॉरिसन ने महेंद्र सिंह धोनी से सवाल किया कि क्या पीली जर्सी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए ये उनका आखिरी मैच तो नहीं ?

डेनी मॉरिसन के सवाल पर टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “निश्चितरूप से नहीं।” 

(Danny Morrison: Could this be your last game in yellow ? Dhoni: Definitely Not.)

Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी ने सभी कयासों को अपने ‘दो शब्दों’ से विराम लगा दिया। और, ये भी साफ़ हो गया कि, आईपीएल के अगले सीज़न यानी सीज़न-14, IPL 2021 में भी वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करेंगे।

टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने एक ताज़ा बयान दिया है। उनके बयान के मुताबिक धोनी अगले सीजन (IPL T20, 2021) की कप्तानी अपनी टीम के साथी धुरंधर खिलाड़ी फाफ डू प्‍लेसी को दे सकते हैं।

संजय बांगर ने कहा कि, उन्‍हें लगता है कि धोनी अगले सीजन (IPL T20, 2021) फाफ डू प्‍लेसी को कप्‍तानी देकर बतौर एक अहम खिलाड़ी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल सकते हैं। उनके मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के पास फाफ डु प्लेसी के अलावा कोई और बेहतर विकल्‍प नहीं है।

कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी की येलो आर्मी के लिए आईपीएल 2020 (IPL T20, 2020) बेहद खराब रहा। आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम, जो 3 बार की चैम्पियन रह चुकी है,  आईपीएल के इतिहास में,2008 से 2019 तक हर सीज़न में प्ले-ऑफ (IPL T20 play-off) के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही है। लेकिन, अबकी बार लीग मैचों के दौरान ही टूर्नामेंट से उस बाहर होना पड़ा।

अबकी सीज़न में 8 टीमों की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स सातवें पायदान पर रही, जो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अब तक के रिकॉर्ड के मुताबिक बहुत ही निराशाजनक तस्वीर रही। इस सीज़न में CSK टीम के साथ साथ धोनी के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए, धोनी की उम्र के साथ उनके खराब फॉर्म में होने की खबरें चर्चा में आईं। उनकी कप्तानी पर सवाल उठने  लगे। 

‘क्रिकेट कनेक्टेड’ से बातचीत में बांगर ने कहा, “2011 के बाद शायद धोनी ने टीम इंडिया की कप्‍तानी छोड़ने के बारे में सोचा था, मगर वो जानते थे कि कुछ मुश्किल मैच आने वाले हैं और भारत को इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर भी जाना था। उस समय कोई भी खिलाड़ी कप्‍तानी के लिए तैयार भी नहीं था। धोनी ने सही समय पर कप्‍तानी विराट कोहली को सौंपी और उसके बाद बतौर खिलाड़ी टीम में खेले।”

बांगर ने कहा कि, उन्‍हें लगता है कि धोनी आईपीएल 2021 (IPL T20, 2021) के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान फाफ डु प्‍लेसी को सौंप देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि, चेन्नई सुपर किंग्स के पास फाफ डु प्‍लेसी के अलावा टीम की कप्‍तानी के लिए और कोई और विकल्प नहीं है। साथ ही, टीम से बाहर ऑक्‍शन या ट्रेडिंग में कोई भी टीम ऐसे खिलाड़ी को रिलीज नहीं करेगी, जो चेन्नई सुपर किंग्स CSK का कप्‍तान बनने की काबिलियत हो।

बहरहाल, फिलहाल तो ये संजय बांगर के निजी बयान हैं। लेकिन, इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता।