Dhanashree

Loading

-विनय कुमार

भारतीय क्रिकेट टीम के घातक स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपना ताज़ा डांस वीडियो लांच किया है। धनाश्री ने यह वीडियो ऑन इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वह अपने डांस पार्टनर रवि सोनी (Ravi Soni) के साथ ‘जलेबी बेबी’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनका डांस मूव्स आप देखते रह जाएंगे।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस नए वीडियो में धनाश्री स्पोर्ट्स शूज और ट्रैक सूट पहने बहुत ही सुन्दर और हॉट अंदाज में डांस कर रही है। इस वीडियो के जारी करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक घंटे के अन्दर एक लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके और सैकड़ों कमेंट भी आ गए। धनाश्री ने इंस्टाग्राम इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “अब हमारी बारी है। किसी ने कहा कि ये ट्रेंड हो रहा है तो ये रहा, चलो डांस करें। रवि सोनी के साथ डांस कर रही हूं।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanashree Verma Chahal (@dhanashree9)

गौरव रावत द्वारा शूट किए इस वीडियो को उन्होंने धनश्री वर्मा, डांस, रील्स और जलेबी बेबी (dhanashreeverma dance reels jalebibaby) पर टैग भी किया है। यूं तो यह पहली बार नहीं है जब धनाश्री वर्मा ने अपने डांस वीडियो से इस कदर धमाल मचाया हो। टीम इंडिया के स्पिन गेंदों के जादूगर युजवेंद्र चहल से शादी के बाद आए  डांस वीडियो ने भी खूब सुर्खियों सुर्ख़ियामें बटोरी थीं। उस वीडियो में पंजाबी म्युजिक इंडस्ट्री के सुपरहिट सिंगर हार्डी संधू के ‘तितलियां’ म्यूजिक एल्बम के गाने पर वो थिरकती नजर आईं थीं। उस वीडियो को करीब 30 लाख व्यूज मिले थे और इंस्टाग्राम पर धूम मचाने वाले टॉप-5 वायरल वीडियो में वो भी एक था।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanashree Verma Chahal (@dhanashree9)

ग़ौरतलब है कि, धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने एक दिन पहले ही अपनी शादी के एक महीना पूरे होने को लेकर पार्टी की थी। और उस मौके का एक वीडियो भी उन्होंने  सोशल मीडिया पर शेयर किया था। युज़वेंद्र कि पत्नी धनाश्री वर्मा डांसर, कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक डेंटल सर्जन भी हैं।