सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले एक वायरल वीडियो (Haircut Kid Viral Video) ने लोगों का दिन बना दिया था। इसमें एक नाई, बच्चे के बाल काटता है, जिसकी कैंची की कच-कच के साथ बच्चे में बाल ज्यादा छोटे हो जाने की चिंता बढ़ती जाती है। फिर क्या, वो गुस्से में कह देता है अरे यार… ज्यादा क्यों कर रहे हो। इसके बाद नाई उससे कुछ सवाल पूछता है। लेकिन बच्चा सवालों के जवाब देने के बाद भी गुस्से में रहता है। उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं और गुस्सा अलग लेवल पर पहुंच जाता है। लेकिन जो कोई भी इस दो मिनट के वीडियो को देखा वो बच्चे की क्यूटनेस का फैन हो गया है।
View this post on Instagram
अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। तो आपने ये लाइनें जरूर सुनी होंगी। “अरे ये क्या कर रहे हो तुम, मैं पीटूंगा तुम्हें।” दरअसल कुछ दिनों पहले एक बच्चे को वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें वह बाल कटवाते हुए रोता हुआ दिख रहा था। उसके घरवालों ने उसी वाकये का वीडियो बना लिया, वीडियो में बच्चा जैसी बातें कर रहा था। वह लोगों को खूब पसंद आया। इस बच्चे का नाम है अुनश्रुत।
My baby Anushrut,
Every Parents is struggle pic.twitter.com/wN7B510ZwS— Anup Jiwan Petkar (@Anup20992699) November 22, 2020
अगर आपको भी इसके पिछले वीडियो पसंद आए हैं, तो खुश हो जाइए। क्योंकि अनुश्रुत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक डेंटिस्ट (Anushrut Funny Video) के पास गया है। अनुश्रुत के परिवार ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में अनुश्रुत डेंटिस्ट के क्लिनि (Dental Clinic) में बैठे दिख रहा हैं। वीडियों में एक समय पर अनुश्रुत बड़ी ही मीठी आवाज़ में डाक्टर से कहते हैं, “दांत मत निकालना।”