दिल्ली में बारिश के चलते बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर (Photo Credits-ANI Twitter)
दिल्ली में बारिश के चलते बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश (Delhi Rains) के बाद यमुना नदी (Yamuna River) का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके चलते आस-पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दूसरी ओर हथिनीकुंड बैराज (Hathnikund Barrage) से 1.59 लाख क्यूसेक पानी  राजधानी की तरफ छोड़ा है जो आने वाले 72 घंटों के भीतर पहुंचने वाला है। जिससे दिल्लीवालों की दिक्कतें और बढ़ सकती है। 

    ज्ञात हो कि लगातार पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते भी यमुना नदी उफान पर नजर आ रही है। इसका पानी हथिनीकुंड बैराज से आगे की तरफ आ रहा है। वैसे हथिनीकुंड बैराज की बात करें तो यहां 75 हजार क्यूसेक का आंकड़ा पार होते ही सभी गेट को खोल दिया जाता है। जिसके चलते यह पानी दिल्ली की तरफ मोड़ दिया जाता है।

    गौरतलब है कि दिल्ली में यमुना जब 204.83 मीटर पर बहती है तब अलर्ट जारी किया जाता है। ऐसे में अब हथिनी कुंड बैराज का पानी जब यहां पहुंचेगा तो दिल्ली में यमुना खतरे के निशान पर चले जानें की पूरी संभावना है।