rape
Representative Photo

    Loading

    नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से एक दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ एक जंगल में कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। हैरानी वाली बात यह है कि महिला के साथ पूरी रात से लेकर अगले दिन सुबह तक बारी-बारी से 25 लोगों ने रेप किया। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

    पीड़ित महिला दिल्ली में घरों में काम करती है। वह चार साल पहले दिल्ली में आई थी और तबसे ही वह यहां रहने लगी। इस बीच इस साल जनवरी महीने में फेसबुक पर उसकी सागर (23) नाम के एक युवक से दोस्ती हुई। दोनों फेसबुक पर रोज बाते करने लगे। दोस्ती बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नंबर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर घटों बातें होने लगीं और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। कुछ समय बाद आरोपी सागर ने महिला के सामने शादी का प्रपोजल रखा और बाद में उससे शादी करने का वादा किया। सागर ने महिला से कहा कि उसके माता पिता होडल गांव में रहते हैं। वह उसे अपने माता-पिता से मिलवाना चाहता है। सागर ने महिला को बहला-फुसलाकर मिलने बुलाया।

    सागर के बोलने पर महिला 3 मई को होडल पहुंची, जहां वह सागर से मिली। इसके बाद सागर महिला को रामगढ़ के जंगल में ले गया। सागर का भाई और उसके दोस्त पहले से ही वहां मौजूद थे। वे सभी जंगल में एक हैंडपंप के पास एक ग्रुप में बैठकर शराब पी रहे थे।

    सागर महिला को लेकर जैसे ही वहा पहुंचा, वहां इंतजार कर रहे लोग महिला पर झपट पड़े और रातभर उसके साथ सभी लोगों ने बारी-बारी रेप किया। अगले दिन महिला को आकाश नाम के स्क्रैप डीलर के पास ले जाया गया, जहां और पांच लोगों ने महिला से रेप किया। बार-बार रेप करने से महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसलिए आरोपियों ने महिला को बरदापुर बॉर्डर पर फेंक दिया और फरार हो गए।

    इस भयानक घटना के बाद महिला 9 दिन बाद यानी 12 मई को हसनपुर पुलिस थाने पहुंची और सागर समेत सभी अन्य आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि घटना के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई थी और वह बिस्तर पर थी। उसकी शारीरिक और मानसिक हालत ऐसी नहीं थी कि वह कुछ कर सके। इसी वजह से शिकायत दर्ज करने में देरी हुई। हसनपुर थाने के एसएचओ राजेश ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ के बाद जल्द ही अन्य को पकड़ लिया जाएगा।