सेल्फी ले रही थी लड़की, बकरी ने कर दिया Attack, लोग बोले-‘अगली बार हेलमेट पहन लेना’

    Loading

    नई दिल्ली. आज कल सेल्फी लेना एक क्रेज बन गया है। लोग इसके लिए अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं डरते। दरसल सोशल मीडिया पर एक ‘फनी’ वीडियो तेजी (Funny Selfie Video) से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला बकरी के साथ सेल्फी की कोशिश कर रही है। शुरुआत तो अच्छी हुई थी फिर बकरी को अचानक गुस्सा आ गया। इस क्लिप देखकर लोग बहुत मजे ले रहे हैं, वहीं आप इसे देखकर सिख भी ले सकते हैं।   

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Wildlife Capture (@thewildcapture)

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला सेल्फी ले रही है। उससे कुछ दूरी पर बकरी बंधी है। महिला कोशिश करती है कि सेल्फी में बकरी भी आ जाए। लेकिन अचानक ही बकरी दौड़कर आती और महिला को जोरदार टक्कर मार (Goat Funny video) देती है, जिससे महिला का संतुलन बिगड़ जाता। वीडियो देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद बकरी को महिला का उसके साथ सेल्फी लेना रास नहीं आया।

    इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर thewildcapture ने शुक्रवार को शेयर किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही, अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।