तीन चीतों के साथ बेखौफ सोता दिखा बुजुर्ग, वीडियो देख हर कोई हैरान

Loading

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर आपने बहुत से अजीबो-गरीब वीडियो देखे होंगे, बहुत से वीडियो वायरल होते रहते है। एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो कुछ दिनों से सोशल पेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। इसे देख आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकते है कि एक व्यक्ति अपने घर में एक नहीं बल्कि तीन-तीन चीतों के साथ आराम से सो रहा है। यह वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है। आखिर कोई इंसान इतने खुखार जानवर के साथ इतने मजे से कैसे सो सकता है।  

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। आपको बता दें की वह इस तरह के मजेदार वीडियो अक्सर शेयर करते रहते हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- “खूबसूरती के साथ आराम की नींद। वीडियो देख रोंगटे खड़े हो गए। पता नहीं यह आदमी कौन था। 

तीन चीतों के साथ सोता नजर आया शख्स

वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति उम्रदराज लग रहा है। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति चीतों को काफी लम्बे समय से जनता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चीते की नींद खुलने पर वह व्यक्ति के करीब जाकर बड़े आराम से सो जाता है। यह वीडियो अपने आप में बड़ा रोचक है।