शेर शिकार करते नहीं बल्कि नन्ही बत्तख से प्यार करते आया नज़र, दिल छू लेगा यह Video

    Loading

    नई दिल्ली. सोशल मीडिया (Social Media) पर वाइल्ड लाइफ से जुड़ी कई वीडियो वायरल होती है, जिसे देखकर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। शेर के वायरल वीडियो (Lion Duck Love Viral Video) में अक्सर आपने बड़े जानवर को छोटे जानवर का शिकार करते देखा होगा। शेर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो शिकार करते नहीं बल्कि नदी के किनारे तैर रही बत्तख को प्यार करते नज़र आ रहा है।  

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी के किनारे तैर रही बत्तख को शेर पंजे से छूकर उसे प्यार कर रहा है। बत्तख पानी पर तैरती हुई थोड़ा किनारे की ओर आ जाती है।किनारे पर खड़ा शेर बत्तख को देखकर उसके पास आ जाता है। वहां शेर नीचे झुककर अपने आगे के पंजों से पानी में तैर रही बत्तख को सहलाने लगता है। शेर द्वारा छूए जाने पर बत्तख उड़ने की कोशिश करती है।बत्तख को उड़ता देख शेर उसे और भी आराम से सहलाने लगता है। 

    इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर सुशांता नंदा (Susanta Nanda IFS) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने  कैप्शन में लिखा – “आप लोगों में से कितनों ने ये सोचा था कि शेर के पास भी नरम दिल होता है। शेर जंगली जरूर है पर बर्बर नहीं। ये जिंदा रहने के लिए शिकार करते हैं।”

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 21 हजार से ज्यादा व्यूज मील चुके हैं।