वहीं, दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
दिल्ली. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। मेरठ, गाजियाबाद के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी इस तरह का एक मामला सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स तंदूरी रोटी बनाते हुए उसमें थूक रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई। वहीं, दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
मिली हुई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो दिल्ली के ख्याला इलाके में मौजूद ‘चांद’ नाम के होटल का है। यह होटल विष्णु गार्डन की एक दुकान में स्थित है। वहीं, होटल का संचालन आमिर नाम के व्यक्ति द्वारा किया जाता है।
वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दो शख्स तंदूर रोटी बना रहे है। उसी दौरान एक शख्स उसमें थूक देता है। नीली शर्ट में नज़र आ रहे शख्स का नाम साबी अनवर है, जो बिहार के किशनगंज का रहने वाला है। वहीं, दूसरा शख्स जो तंदूरी रोटी पर थूक रहा है उसका नाम इब्राहिम है। यह भी बिहार का रहने वाला है।
मुसलिम ढाबा…थूक रिटर्न्स 😃
होटलो ढाबो पर खाने के शौकीन लोंगो के लिए पेश हे थूकवाली स्वादिष्ट तंदूरी एक बार फिर.. अपने नजदीकी भाईजानो को सेवा का मौका अवश्य दे..😃
ये विडीओ दिल्ली के सीलम पुर का हे!😠
👆 pic.twitter.com/iIIhU7THDW— Vinod Sharma #HTL 🕉️ (@vinodsharma1834) March 16, 2021
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। वहीं, मामला पुलिस तक पहुंच गया। जैसे ही पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली वह फ़ौरन मौके पर पहुंच गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।इस वीडियो देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और इस घटना की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस (@DelhiPolice) ने पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में रोटियां बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मेज पर थूकने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। pic.twitter.com/c4igEheuAZ
— IANS Hindi (@IANSKhabar) March 18, 2021
पश्चिमी दिल्ली की डीसीपी उर्विजा गोयल ने कहा, ‘आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’ होटल के मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।