Woman raped on pretext of getting her a job and marriage in Maharashtra's Thane, accused arrested
Representative Image

    Loading

    दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आय है। जहां मानसिक रूप से रोगी महिला के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म किया और उसे यह बात किसी को ना बताने की धमकी दी।  पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है। पुलिस फरार आरोपी डॉक्टर की तलाश में जुटी है। 

    शिकायत अनुसार , 28 वर्षीय पीड़िता करीब एक साल से मानसिक रूप से बीमार है।  जिसका इलाज पीड़िता मुस्तफाबाद के चांद नामक डॉक्टर से करवा रही थी। उस डॉक्टर ने महिला को 27 जून को सरकारी डॉक्टर  से चेकअप  करने के बहाने से उसे सीलमपुर रेड लाइट एरिया में बुलाया।  फिर डॉक्टर ने पीड़िता को फ्लैट में ले गया और उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पीने को दिया। उसके बाद महिला बेहोश हो गई,जिसकी हालत का फायदा उठाकर आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ रेप किया। 

    महिला के होश में आने के बाद डॉक्टर ने उसे धमकाते हुए यह बात किसी को न बताने को कहा। पीड़ित महिला जब डॉक्टर के चंगुल से छूटकर घर वापस आयी तब उसने पूरी आपबीती अपने परिवार वालों को बताई।  जिसके बाद पीड़िताऔर उसके परिवारवालों ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, एफआईआर दर्ज करने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।