दिल्ली में बारिश (Photo Credits-ANI Twitter)
दिल्ली में बारिश (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली में मानसून (Monsoon Updates 2021) ने दस्तक दे दी है।  बताना चाहते हैं कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) और हरियाणा (Haryana) में मानसून की एंट्री होते ही मौसम सुहाना हो गया है। आज सुबह राजधानी दिल्ली से सटे इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने से गर्मी से परेशान दिल्ली वालों को राहत मिली है। 

    ज्ञात हो कि राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए थे। इससे पहले मानसून राजस्थान के जैसलमेर और गंगानगर तक पहुंचा था। देर रात हरियाणा के गुरूग्राम में बारिश ने दस्तक दी और सुबह होते-होते ठंडी हवाओं ने दिल्ली का तापमान कम किया। 

    दिल्ली में बरसात की एंट्री, देखें वीडियो-

    वहीं आईएमडी ने कई इलाकों में बारिश का अलर्ट किया है। जिसमें दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली (जफरपुर, द्वारका, पालम, डेरामंडी, एनसीआर (गुरुग्राम, मानसेर, बल्लभगढ़), हरियाणा (रोहतक, महम, पलवल) सहित यूपी के कुछ इलाकों का समावेश है। गुरुग्राम में हुई बरसात के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है।