नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से मिलने पहुंचे IIMC के महानिदेशक संजय द्विवेदी

    Loading

    नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार पश्चात मंत्रियों ने अपने मंत्रालयों में जाकर पदभार संभालना शुरू कर दिया है। जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा नए मंत्रियों से मिलने का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में इंडियन इंसीट्यट ऑफ़ मॉस कम्युनिकेशन के महानिदेशक संजय द्विवेदी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्यमंत्री एल  मुरुगन से मुलाकात की है। 

    इस मुलाकात में द्विवेदी ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को आईएंडबी मिनिस्टर बनने पर शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्होंने IIMC के जर्नल ‘कम्युनिकेटर’ की एक प्रति साझा की और शिक्षण संस्थान के घटनाक्रम पर चर्चा की।

    ज्ञात हो कि, बीते बुधवार को मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। इस दौरान करीब 43 मंत्रियों को मंत्रिमंडल शामिल किया किया गया है। वहीं 12 मंत्रियों को बाहर किया गया। इन मंत्रियों में रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ. हर्षवर्धन जैसे हेवी वेट नेताओं का नाम शामिल है। वहीं करीब सात नेताओं को प्रमोशन देकर राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।