केवाईसी अपडेट करने के बहाने से साइबर ठगों ने 10 रुपये की पेमेंट कराई, खाता हैक कर उड़ाए 50 हजार

    Loading

    नोएडा : वर्तमान में हमारे देश के लोग ज्यादातर व्यवहार डिजिटल ही कर रहे है। डिजिटलाइज़ेशन के जैसे अनेक फायदे है वैसे कई नुकसान भी है। हलाकि कम समय में ज्यादा काम हो जाता है पर इसमें रिस्क भी बेहद होती है। जी हां नोएडा से एक ठगी का मामला सामने आया है। इस बारे में पीड़ित महिला ने बताया कि पहले तो महिला के पति के फोन पर केवाईसी अपडेट करने का मेसेज आया इसके बाद केवाईसी अपडेट करने के बहाने से 10 रुपये की पेमेंट कराई और इसके तुरंत बाद ठगों ने अकाउंट हैक करके 50 रुपये निकाल लिए है। 

    10 रुपये पेमेंट के बदले ठगे 50 हजार 

    नोएडा के इस मामले ने सबको चौंका दिया है। पीड़ित महिला ने दिए बयां नुसार उन्हें केवाईसी अपडेट करने का मेसेज आया इसके तुरंत बाद महिला ने केवल 10 रुपये की पेमेंट कराई उसी वक्त दो बारी में करीबन 50 हजार रुपये  निकल लिए। आपको बता दें कि पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। 

    सायबर ठगी 32 लोग हुए गिरफ्तार 

    आपको कि बिसरख पुलिस ने  साइबर ठगी करने वाले 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। और बाकी ठगों की पुलिस तलाश कर रही है। इन गिरफ्तार ठगों ने अमेरिका के कई नागरिकों को ठगने की बात बताई है। पुलिस ने उनके पास से 55 कम्पुयटर , लैपटॉप ,सीपीयू , मोबाइल फ़ोन और अन्य सामान ज़प्त किये है।