तोते के क्यूटनेस पर मत जाइये! इसका टैलेंट देख हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली. सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। हालांकि, कई बार चीजें हैरान करने वाली होती है तो कई बार हंसने पर भी मजबूर कर देती है। एक ऐसा वही वीडियो अब सोशल मीडिाय पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तोता है, जो अपने टैलेंट से सभी को हैरान कर देता है। एक तोते (Parrot Viral Video) ने अपनी चोंच से खूबसूरत डिजाइन बना डाला। आप इस डिजाइन को देखकर चौंक जाएंगे कि आखिर तोते ने इतनी सफाई से ये किया कैसे?  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by wildlife 0.2 (@wildlife_0.2)

    दरअसल इस वायरल वीडियो में लाल और पीले रंग का एक तोता अपनी चोंच से एक कैलेंडर के पन्नों को कतरता नज़र आ रहा है। तोता कैलेंडर के पन्नों को कतरते हुए जाने-अनजाने में कागजों पर एक डिजाइन बना देता है। तोते के इस टैलेंट को देखकर लोग हैरान हैं। तोते की चोंच पन्नो को ऐसे क़तर रही है मानो  जैसे कोई मशीन हो, कागज एकदम सटीक आकार में फटाफट कट रहे हैं। 

    तोते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस वीडियो पर कमेंट और लाइक कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि, इतना सटीक तो किसी कैंची से भी कागज ना कटे। वहीं दूसरे यूजर्स ने कहा कि ये तोते की चोंच है या कोई मशीन।