Loading

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस के एक सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक के बेटे की अज्ञात हमलावरों ने रोहिणी में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नितिन दलाल की हत्या बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात में हुई। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) पी के मिश्रा ने कहा, ‘‘ नितिन अपने भाई की कार चला रहा था, उसी दौरान सेंट्रों कार में सवार आरोपी ने उस पर हमला कर दिया।” पुलिस ने बताया कि नितिन का भाई नीरज संपत्ति के कारोबार में है। आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है। उन्होंने बताया की पीड़ित के पिता दिल्ली पुलिस से सहायक उप-निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं।