शार्क और मगरमच्छ ने पानी में की मस्ती, लोग बोले वाह! ऐसी हो दोस्ती, देखें वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली. शार्क (Shark) और मगरमच्छ (Alligator) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल शार्क और मगरमच्छ एक साथ नदी में तैरते हुए देखा गया हैं। बता दें कि, इस वीडियो को फ्लोरिडा (Florida) के रहने वाले ग्रे विंसन (Gray Vinson) ने फेसबुक पर एक पोस्ट में दो क्लिप शेयर किए हैं, जिसे देखकर लोग अचंभित है।  

    वायरल वीडियो में एक बुल शार्क (Bull shark) और एक मगरमच्छ को नदी में एक साथ तैरते हुए देख सकते हैं। ग्रे विन्सन ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हर दिन आप भारतीय नदी में एक बुल शार्क और एक मगरमच्छा को एक साथ तैरते हुए नहीं देख सकते हैं”। 

     

    It’s not everyday you see a bull shark and a gator swimming together in the Indian river.. I’m not so sure how the manatee made out.😳

    Posted by Gray Vinson on Sunday, 21 March 2021

    बता दें कि, अबतक इस वीडियो को 800 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। वीडियो को देख लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दें रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट् में लिखा   “वाह! एक पागल।” एक अन्य यूजर ने लिखा है, “सबसे योग्य व्यक्ति का अस्तित्व।”

    वीडियो वायरल होने ग्रे विंसन ने एनबीसी मियामी (NBC Miami)से बात की। उन्होंने कहा कि, “बुल शार्क और मगरमच्छ को एक साथ मेरी जानकारी में पहले देखा गया है, लेकिन यह पहली बार है कि ये दोनों एक साथ हैं।”