मगरमच्छ के सिर पर बैठकर मुर्गे ने की नदी पार, फिर जो हुआ उसे देखकर हालत हो जाएगी खराब!

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर वाइल्ड लाइफ से जुड़ी कई वीडियो वायरल होती है, जिसे देखकर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। आपने अक्सर वीडियो में बड़े जानवर को छोटे जानवर का शिकार करते देखा होगा। ऐसा ही मगरमच्छ का एक वीडियो वायरल (Viral video) हो रहा है जिसमें वो शिकार करते नहीं बल्कि एक मुर्गे (Crocodile Chicken Viral Video)सिर पर बैठकर नदी पार करता नज़र आ रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल की जोरों से धड़कने लगेगा। तो चलिए देखते हैं क्या है वीडियो में … 

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक मुर्गा मगरमच्छ के सिर पर आराम से बैठकर नदी को पार कर रहा है। मगरमच्छ भी काफी शांति से मुर्गे को नदी के पार तक छोड़ने जा रहा है। जैसे ही मगरमच्छ के सिर से मुर्गा उतरता है और आगे की बढ़ता है, वैसे ही मगरमच्छ मुर्गे का शिकार करने के लिए तेजी से लपकता है। मुर्गा डर के मारे तेजी से भाग जाता है। वीडियो का अंत बड़ा ही रोमांचक है। जिसे देखकर अच्छे- अच्छों की हार्ट बीट तेज हो जाएगी।  

    बता दें कि, इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर दीपांशु काबरा (Dipanshu Kabra) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने  कैप्शन में लिखा – “‘2020 से 2021… फिर 2021 की शुरुआत…. बस ऐसी है। ’ सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग भी इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं।”