दुल्हन अपनी ही विदाई में बन गई ड्राइवर, ‘बिंदास गर्ल’ का वीडियो कर रहा ट्रेंड

    Loading

    नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर वैसे तो कई सारे शादियों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें कई वीडियो फनी, तो कई हैरान कर देने वाले होते है। जिसमें दुल्हा या दुल्हन अपने अलग अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं।  

    बदलते वक्त के साथ शादी की रश्में भी बदल रही है। अक्सर भारत में  होने वाली शादियों में दुल्हन विदाई के समय भावुक नज़र आती हैं। दुल्हन अपना घर (Bidas Bride Viral Video) छोड़कर ससुराल जाती है ऐसे में विदाई के वक्त भावुक माहौल बन जाता है। लेकिन बदलते समय के साथ रश्मों की तस्वीरें भी बदल रही हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sneha Singhi Upadhaya (@snehasinghi1)

    इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपनी विदाई के वक्त हंसी-खुशी मस्ती के अंदाज में नज़र आ रही है। गाड़ी की चाभी लेकर दुल्हन कार  की ड्राइविंग सीट ओर आगे बढ़ती है, फिर बिल्कुल बिंदास अंदाज में सीट बेल्ट लगाकर सबको बाय कहते हुए दुल्हे को लेकर वहां से निकल जाती है।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग दुल्हन को  ‘बिंदास गर्ल’ (Bidas girl) बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि, यह बदलते समय की शादियों का यह परफेक्ट उदाहरण है।