यमुना हुई जहरीली, गंदगी की वजह से पानी में तैरते दिखे विषैले झाग

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में नदियों (Rivers) को बेहद ही पवित्र माना जाता है। क्योंकि इनसे ही देशवासियों को पीने के लिए पानी मिलता है। वहीं कुछ नदियों का तो धार्मिक महत्व भी है, जैसे गंगा (Ganga River), यमुना (Yamuna River) आदि। ऐसा माना जाता है कि इन नदियों में स्नान करने से इनका जल पीने से पापों से मुक्ति मिलती है। लेकिन, आज के समय में यह नदियां मैली हो चुकी है। लोगों की लापरवाही की वजह से हमारे देश की पवित्र नदियां अब गंदी और विषैली हो गई है। यमुना नदी का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Yamuna River Viral Video) हो रहा है, जिसमें यमुना नदी में मौजूद गंदगी (Filth In Yamuna River) को साफ देखा जा सकता है। 

    इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो दिल्ली के कालिंदी कुंज में स्थित यमुना नदी का है। जो आज के समय में बहुत ही ज़्यादा जहरीला हो गया है। इसका पानी इतना गंदा हो गया है कि इसकी वजह से नदी में झाग बनने लगी है। जिसका वीडियो ANI ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर किया है।

    मालूम हो कि, यमुना नदी के प्रदूषण का सबसे बड़ा जिम्मेदार दिल्ली शहर को ठहराया जाता है। दिल्ली में यमुना के तट पर लगभग 65,000 झुग्गी-झोपड़ियां में 3-4 लाख की जनसंख्या निवास करती है। इन क्षेत्रों से लगभग 600 टन कचरा, प्लास्टिक की थैलियां और अन्य घरेलू गंदगी होती है जो यमुना नदी में फेंक दी जाती है, जिसकी वजह से नदी प्रदूषित हो रही है। जिसके बाद अब यमुना में गंदगी से भरे झाग देखने को मिल रहे हैं, जो बड़ी बीमारियों का संकेत भी देते हैं।