File Photo
File Photo

    Loading

    महाराष्ट्र : आखिरकार महाराष्ट्र में 10 वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है। महाराष्ट्र के बच्चों के लिए एक बड़ी खबर हैं। महाराष्‍ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम आज जारी हो सकता है। हालांकि SSC परिणाम 2021 की तारीख की घोषणा महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MSBSHSE द्वारा की जानी बाकी है।

    ताजा अपडेट के अनुसार, महाराष्ट्र कक्षा 10 का परिणाम 15 जुलाई 2021 को घोषित किया जा सकता है। अभी तक आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर कोई अपडेट नहीं है। 

    शिक्षा मंत्री ने दी थी उम्मीद 

    आपको बता दें आज रिजल्ट होने की संभावना इसलिए है, क्योकि महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा था कि एसएससी परिणाम 15 जुलाई तक जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि रिजल्ट आने में अभी देर हो सकती है। सूत्रों के अनुसार एसएससी परिणाम अब 23 जुलाई 2021 को घोषित होने की उम्मीद है। 

    आंतरिक और प्रस्तावित मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट 

    इससे पहले, राज्य बोर्ड ने राज्य में COVID 19 की स्थिति के कारण कक्षा 10 की परीक्षा रद्द कर दी थी और, बोर्ड ने बाद में आंतरिक मूल्यांकन और प्रस्तावित मूल्यांकन नीति के आधार पर महाराष्ट्र कक्षा 10 के परिणाम तैयार करने का निर्णय लिया था। महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि भारत के कई अन्य राज्यों ने इस साल अपनी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थी। 

    यहां देखें रिजल्ट 

    बता दें कि साल 2019 में कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम 29 जुलाई को जारी किया गया था। लिहाजा यह उम्‍मीद की जा सकती है कि बोर्ड इसके आसपास ही परिणाम जारी करें। हालांकि हर साल परिणाम जारी करने से एक दिन पूर्व, बोर्ड तारीख और समय की घोषणा करता है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्‍च माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर परिणाम जारी करेगा। 

    इस आधार पर होगा रिजल्ट 

    कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल परीक्षा नहीं हो पायी। इसे लेकर आपके मन में सवाल होगा की फिर मूल्यांकन कैसे होगा, तो आज हम आपके इस प्रश्न का उत्तर दे रहे है। राज्य सरकार द्वारा पहले की गई घोषणा के अनुसार, इस साल बोर्ड एसएससी छात्रों को बड़े पैमाने पर प्रमोशन देगा।

    महाराष्ट्र कक्षा 10 के परिणाम तैयार करने के लिए मूल्यांकन मानदंड कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा और कक्षा 10 के इंटर्नल में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों पर आधारित है। पिछले साल बोर्ड ने 93.32 पास प्रतिशत अंक हासिल किया था, जबकि इस साल यह 100 प्रतिशत होगा। एसएससी परिणाम 2021 तिथि पर अधिक अपडेट के लिए ऊपर साझा की गई आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर रखें।