प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बन सकते हैं आप, अच्छे है करियर स्कोप

आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता हैं। छोटे से छोटे फंक्शन में जाने के लिए भी पूरा तैयार होकर जाते हैं। ये केवल लड़कियों या महिलाओं तक ही सीमित नहीं रह गया हैं, आजकल पुरुष भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे

Loading

आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता हैं। छोटे से छोटे फंक्शन में जाने के लिए भी पूरा तैयार होकर जाते हैं। ये केवल लड़कियों या महिलाओं तक ही सीमित नहीं रह गया हैं, आजकल पुरुष भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। अगर हम ब्यूटी की बात करे तो यह एक अच्छा करियर ऑप्शन भी हैं। युवाओं को इसमें काफी दिलचस्पी है। शहरों के अलावा गांवों में भी धीरे-धीरे फैशन के साथ ब्यूटी का स्कोप बढ़ रहा है। 

प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की फ़ील्ड के प्रति काफी तेजी से युवाओं का क्रेज बढ़ रहा है। कभी इस काम को उस नजरिए से नहीं देखा जाता था। लेकिन इस दौर में यह एक प्रोफेशनल फ़ील्ड हो गया है। इसमें यूट्यूब,  इंस्टाग्राम और ब्लॉगर बेहतरीन काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी इस फ़ील्ड से जुड़े हैं। वहीं, सैलून का बिज़नेस एक बड़ा बाजार बनकर उभरा है। युवा इस फ़ील्ड में अपना करियर बना सकते हैं।

अगर आपप्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहते है तो काम के लिए एजुकेशन के साथ ट्रेनिंग भी काफी जरूरी है। यह ऐसा फ़ील्ड है, जिसमें काम करने के लिए रुचि होना भी जरूरी है।  इस फ़ील्ड में उतरने के बाद भी आपको दो-तीन साल काम सीखना पड़ता है। इस फील्ड में काम करने के लिए काम की समझ और हाथ में सफाई की बहुत जरूरी है। 

इस फ़ील्ड में आप बिना हाइजीन के काम नहीं कर सकते हैं। आपको छोटी से छोटी बातों का ख्याल रखना होता है। हाइजीन और सेनिटेशन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको पता होना चाहिए कि गंदगी कैसे हटानी है और उसको कैसे निपटाना है। पहले पार्लर सिर्फ महिलाओं के लिए देखा जाता था। लेकिन आज माहौल बदल गया है। मेल ब्यूटी और स्कीन केयर का मार्केट काफी तेजी से बढ़ा है। पुरुषों में भी अपने स्मार्टनेस को लेकर गजब की जागरूकता आई है। ऐसे मे मेल यूथ भी इस फ़ील्ड में अपना करियर बना सकते हैं।