दूरदर्शन पर आज से 10वीं और 12 वीं कक्षा की पढाई शुरू, जानिए अपना टाइम टेबल

10वीं के छात्रों के लिए दोपहर 12 से 1 बजे तक और 12 वीं के छात्रों के लिए 3 से 4 बजे क्लास शुरू की जाएगी। यह क्लास 11 मई से 30 जून तक चलेंगे। इसमें छात्रों को गणित अंग्रेजी और विज्ञान जैसे विषयों कोर्स पढ़ाया जायेगा। बता दें कि, दूरदर्शन पर लगने वाली इन कक्षाओं से प्रदेश के करीब 18 लाख छात्रों का फायदा होगा।

Loading

भोपाल. कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन शुरू है। इस दौरान देश तथा प्रदेशों के सभी स्कूल कॉजेल बंद है। इस बिच 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों का काफी नुकसान हो रहा है। इसलिए मध्यप्रदेश सरकार ने दूरदर्शन पर 10वीं और 12 वीं कक्षा की पढाई शुरू करने का निर्णय लिया है। सोमवार से यानी 11 मई से इसकी कक्षाएं शुरू की जाएगी। लोकशिक्षण दूरदर्शन पर एक-एक घंटे के हिसाब से 10वीं और 12 वीं कक्षा के दो क्लासेस लगाएगा। 

10वीं के छात्रों के लिए दोपहर 12 से 1 बजे तक और 12 वीं के छात्रों के लिए 3 से 4 बजे क्लास शुरू की जाएगी। यह क्लास 11 मई से 30 जून तक चलेंगे। इसमें छात्रों को गणित अंग्रेजी और विज्ञान जैसे विषयों  कोर्स पढ़ाया जायेगा। बता दें कि, दूरदर्शन पर लगने वाली इन कक्षाओं से प्रदेश के करीब 18 लाख छात्रों का फायदा होगा। 

10वीं कक्षा का टाइम टेबल (दोपहर 12 से 1 बजे तक)
11 मई – गणित – वास्तविक संख्या भाग 1
12 मई – गणित – वास्तविक संख्या भाग 2
13 मई – गणित – वास्तविक संख्या भाग 3
14 मई – गणित – बहुपद
15 मई – विज्ञान – रासायनिक अभिक्रियाएं 

12 वीं कक्षा का टाइम टेबल (3 से 4 बजे तक)
11 मई – गणित – संबंध एवं फलन भाग 1
12 मई – गणित – संबंध एवं फलन भाग 2
13 मई – गणित – त्रिकोणमिति
14 मई – विज्ञान – विधुत आवेश तथा क्षेत्र
15 मई – विज्ञान विद्युत क्षेत्र