ICSE की 10वीं और ISC की 12वीं का रिजल्ट कल होगा घोषित, यहां चेक कर सकेंगे क्या हैं नतीजा

    Loading

    नई दिल्ली :  कम हो रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए देश भर में अब रिजल्ट घोषित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। देश के सभी शिक्षा क्षेत्र के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है।काउंसिल ने प्रेस रिलीज जारी कर ये जानकारी दी है। शनिवार (24 जुलाई, 2021) दोपहर 3 बजे ICSE की 10वीं और ISC के 12वीं के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इसके रिजल्ट काउंसिल की वेबसाइट और एसएमएस के जरिए उपलब्ध  कराए जाएंगे। वहीं Carrers पोर्टल के जरिए स्कूलों को Tabulation Register उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल, प्रिंसिपल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा। 

    रिजल्ट देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

    1. Careers पोर्टल पर क्लिक करने के बाद Examination System पर क्लिक करें। 

    2. इसके बाद     ICSE Year 2021 के लिए ‘ICSE’ पर क्लिक करें, वहीं ISC Year 2021 के लिए ‘ISC’ पर क्लिक करें। 

    3. फिर ICSE/ISC के Menu में ‘Reports’ पर जाएं। 

    4. स्कूल के रिजल्ट टेबुलेशन को देखने और प्रिंट लेने के लिए ‘Result Tabulation’ पर जाएं। 

    5. फिर ‘Comparison Table’ पर क्लिक करें।

     

    वहीं किसी भी तरह की दिक्कत या शंका होने पर स्कूल ICSE हेल्पडेस्क ciscehelpdesk@orioninc.com या 1800-267-1760 पर कॉल कर सकते हैं। कैंडिडेट्स इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी इसे चेक कर सकते हैं। www.cisce.org या www.results.cisce.org पर लॉगिन कर अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

    1. काउंसिल की वेबसाइट के होम पेज पर लिंक ‘Result 2021’ पर क्लिक करे। 

    2. वहीं कोर्स के ऑप्शन में आपको ICSE या ISC दोनों में से किसी एक को सेलेक्ट करना होगा। 

    3. ICSE Result 2021 के लिए Unique ID/Index No. और स्क्रीन पर दिख रहे CAPTCHA को भरना होगा। 

    4. ISC Result 2021 के लिए भी कैंडिडेट्स Unique ID/Index No. और CAPTCHA भरें। 

    5. रिजल्ट देखने और प्रिंट आउट के लिए वेब पेज पर ऑप्शन मिलेगा।