File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली : आखिरकार छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। CISCE बोर्ड आज ICSE कक्षा 10 और ISC कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2021 घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वे, अब  सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISC) परिणाम 2021 दोपहर 3 बजे घोषित किए गए। CISCE ने शुक्रवार 23 जुलाई, 2021 को कक्षा 10 और 12 दोनों के परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की जानकारी दी थी। आपको बता दें की इस साल का रिजल्ट 100 % रहा । 

    ICSE Class 10 Result 2021 

    ISC Class 12 result 2021 

    100 प्रतिशत रहा Delhi-NCR में कक्षा 10 का रिजल्ट

    रिजल्ट की बात करने जाएं तो इस साल का यह रिजल्ट पूर्ण रूप से अच्छा रहा। यहां आईसीएसई यानी कक्षा 10 के सभी छात्र पास हुए हैं। जबकि 12वीं के 99.93 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

     ये रहा CISCE ISC  12  कक्षा का रिजल्ट

    ISC कक्षा 10 में कुल 94,011 छात्र पास हुए हैं, जिनका पासिंग प्रतिशत 99.76% रहा है। इनमें 99.66 प्रतिशत लड़के और 99.86 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं। जबकि 0.34% लड़के और 0.14% लड़कियां फेल हुए हैं।

    जाने क्या है ICSE Class 10 का रिजल्ट 

    CISCE द्वारा जारी परिणामों के मुताबिक, ICSE Class 10 Result 2021 का कुल पास प्रतिशत 99.98% रहा है। जिसमें 99.98 प्रतिशत लड़के और 99.98 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं।

    कैसे चेक कर सकेंगे ICSE 10th, ISC 12th Result 2021

    परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आईसीएसई, आईएससी परिणाम चेक करने के लिए cisce.org, results.cisce.org पर लॉग-इन कर सकते हैं। यहां कोर्स कोड, कैंडिडेट यूआईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें। रिजल्ट देखने के लिए शो रिजल्ट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट खुल जाएगा, इसे चेक करें और डाउनलोड करके प्रिंट आउट अपने पास रखें।