महाराष्ट्र 10वीं (SSC) का रिजल्ट 15 जुलाई तक होगा घोषित, ऐसे कर सकेंगे चेक

    Loading

    Maharashtra Board Result 2021: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं  (Maharashtra SSC Result 2021) का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी किए जा सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic पर देख सकते हैं।  

    रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने जानकारी दी है कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट कक्षा 9वीं और 10वीं (आंतरिक अंक) में आयोजित परीक्षाओं पर आधारित होगा। वहीं जो विद्यार्थी अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे बाद में सीईटी परीक्षा दे सकते हैं।  

    HSC रिजल्ट का फार्मूला जल्द होगा जारी 

    स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 (एचएससी रिजल्ट 2021) परिणाम 31 जुलाई तक घोषित किये जा सकते हैं। इस साल  राज्य में कक्षा 12 के सभी छात्रों को पदोन्नत किया जाएगा और उनके अंकों का मूल्यांकन आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगा। छात्रों की पदोन्नति का फार्मूला जल्द ही जारी किया जाएगा।

    ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट

    • सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • होम पेज पर दिए गए एसएससी परीक्षा परिणाम 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
    • यहां अपना रोल नंबर के साथ मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
    • अब सबमिट पर क्लिक करें।
    • अब एसएससी परिणाम 2021 अपनी स्क्रीन पर आ जाएगा।