MSBSHSE 12th Result 2020: 90.66% pass percentage result, see only on 'Navbharat Digital'

Loading

पुणे. महाराष्ट्र ने उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (HSC, std XII) बोर्ड परीक्षा में 90.66% का उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया। परिणाम गुरुवार को महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए। छात्र बोर्ड की परिणाम वेबसाइट पर दोपहर 1 बजे के बाद ही अपना परिणाम देख पाएंगे। महाराष्ट्र बोर्ड ने फरवरी और मार्च में HSC परीक्षा आयोजित की थी। MSBSHSE ने देशभर में हुए लॉकडाउन के ठीक पहले HSC परीक्षा हुई थी, लेकिन मूल्यांकन में देरी हुई। महाराष्ट्र HSC परिणाम 2020 को आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुबह 11 बजे घोषित किया गया है। महाराष्ट्र HSC परिणाम की लिंक दोपहर 1.00 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट – mahresult.nic.in पर उपलब्ध की जाएगा।

यहां देखें रिजल्ट-
www.mahresult.nic.in
www.hscresult.mkcl.org
www.maharashtraeduction.com  

पिछले साल की तुलना में, MSBSHSE 12वीं परिणाम में पास प्रतिशत में 4.78 की वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.66% दर्ज किया गया। पिछले साल, पास प्रतिशत 85.88% था। यह परीक्षा पुणे, मुंबई, नासिक, औरंगाबाद, कोल्हापुर, कोंकण, अमरावती, नागपुर और लातूर सहित राज्य बोर्ड के नौ प्रभागों में आयोजित की गई थी। 

महाराष्ट्र HSC परिणाम में 95.89% के साथ कोंकण डिवीजन अन्य 9 प्रभागों में टॉप पर है। जबकि औरंगाबाद में सबसे कम पास प्रतिशत (88.18) है। पुणे डिवीजन ने 92.50% पास छात्रों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।  महाराष्ट्र बोर्ड ने स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत जारी किया है। विज्ञान ने सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत निम्नानुसार है: विज्ञान – 96.93%, कला 82.63%, वाणिज्य 91.27%, और एमसीवीसी – 86.07%।