MSBSHSE 12th Result 2020_ Stream wise result

Loading

पुणे. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (MSBSHE) ने आज HSC परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लगभग 15.05 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। रिजल्ट घोषित होने के बाद शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट कर छात्रों को  महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट सेइ लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, “मुझे अपने सभी एचएससी छात्रों को उनके प्रयासों और प्रदर्शन पर बहुत गर्व है! मैं अपने सभी शिक्षकों और माता-पिता का विनम्रतापूर्वक धन्यवाद करती हूं जिन्होंने उन्हें अपने सपनों को चुनौती देने के लिए प्रेरित करने में मदद की। आप सभी को बधाई देती हूं और आपके चमकते भविष्य की कामना करती हूं।”

इस वर्ष की परीक्षा में कुल 12 लाख (12,81,712) बच्चे सफल हुए। राज्य का कुल पास प्रतिशत 90.66 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले साल के 85.88% पास प्रतिशत की तुलना में 4.78 प्रतिशत है। लड़कियों ने एक बार फिर से 93.88 प्रतिशत लाकर लड़कों को पछाड़ दिया।

इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 15 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकृत किया था। पंजीकृत 15 लाख छात्रों में से, 3.39 लाख छात्र अकेले मुंबई डिवीजन से हैं, जिनमें ठाणे, रायगढ़ और पालघर शामिल हैं। इस साल, MSBSHSE परीक्षा के लिए विशेष आवश्यकताओं वाले 1,919 छात्रों को पंजीकृत किया गया था। 15 लाख छात्रों में से, 3.39 लाख छात्र अकेले मुंबई डिवीजन से हैं, जिनमें ठाणे, रायगढ़ और पालघर शामिल हैं। विशेष आवश्यकताओं वाले कुल 1,919 छात्र भी MSBSHSE 12 वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। महाराष्ट्र HSC परीक्षा 18 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी। विज्ञान ने सबसे अधिक 96.93 उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया है। कॉमर्स में पास प्रतिशत 91.27%, आर्ट्स- 82.63%  और MCVC- 86.07% है।

ऐसा रहा स्ट्रीम वाइज़ रिज़ल्ट-