(File Photo)
(File Photo)

Loading

नई दिल्ली: आज असम के 10 वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ है। जी हां आज असम बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी है। असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, SEBA ने आज यानी 22 मई को 4 लाख से अधिक छात्रों के लिए 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आइए जानते है कैसा रहा इस साल काअसम बोर्ड 10वीं कक्षा रिजल्ट…  

आपको बता दें कि  इस रिजल्ट में कुल 72.69 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है। नतीजे जारी होने के साथ ही छात्रों के मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। गौरतलब हो कि इससे पहले असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 20 मार्च तक चली थी। रिजल्ट की लिंक यहां उपलब्ध कराई जा रही है। 

रिजल्ट में यह सामने आया है कि असम बोर्ड 10वीं के नतीजों में लड़के, लड़कियों से आगे रहे। जी हां जहां 74.71 फीसदी छात्र 10वीं में पास हुए, वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 70.96 % रहा। इस तरह इस साल लड़कों ने बाजी मारी है।