result
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं की इस साल परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, 10वीं और 12वीं का रिजल्‍ट (CGBSE 10th, 12th Result 2022) आज 14 मई को घोषित हो सकता है। आपको बता दें कि बोर्ड अधिकारी ने रिजल्‍ट (CG Board Results 2022) मई के इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद जताई है। ऐसे में  कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा (CGBSE Board Exams 2022) में उपस्थित छात्र आज अपने परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। अब देखना होगा क्या आज ही छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, 10वीं और 12वीं का रिजल्‍ट है…. 

    इस समय जारी हो सकता है रिजल्‍ट 

    आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्‍ट  (CGBSE Results 2022 Date and Time) आज दोपहर 12 बजे जारी होगा। इस खबर से जुड़ें अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहे। 

    ऐसे देखें अपना रिजल्‍ट 

    1. सबसे पहले आपको रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्रों को अधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.inया results.cg.nic.in पर जाना होगा। 

    2. होमपेज पर दिए गए रिजल्‍ट लिंक पर क्‍ल‍िक करना होगा। 

    3. उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर एंटर करना होगा। 

    4. स्‍क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा। 

    5. उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें। 

    मार्च 2022 में आयोजित की थी परीक्षा 

    आपको बता दें कि छत्तीसग़ढ में कक्षा 12वीं के लिए CGBSE बोर्ड परीक्षा 2 से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। ज्ञात हो कि साल 2021 में, कक्षा 12वीं के छात्रों का पासप्रतिशत 97.43 प्रतिशत था। CGBSE ने 3 से 23 मार्च 2022 तक CG Board 10वीं परीक्षा 2022 आयोजित की थी।  CGBSE परिणाम 2022 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए आज 12 बजे जारी होने की उम्मीद है। इस खबर की अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहे।