Indian students contributed USD 7.6 billion to US economy last year
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली : सीयूईटी 2023 की परीक्षा (CUET Exam 2023) के माध्यम से विभिन्न यूजी और इंटीग्रेटेड पीजी प्रोग्राम में कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया जाता है। सीयूईटी 2023 के परीक्षा के तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। जिसके बाद अब सभी कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन लिंक के एक्टिव होने का इंतजार है। तो चलिए आज आपको सीयूईटी 2023 के परीक्षा से जुड़ी कुछ अहम जानकारी के बारे में बताते हैं। 

    क्या है सीयूईटी 2023 का सिलेबस?

    आपको बता दें कि सीयूईटी 2023 का सिलेबस (CUET Exam syllabus 2023) एनसीईआरटी क्लास 12वीं के सिलेबस पर आधारित होता है। जो भी कैंडिडेट्स किसी खास विषय जैसे इकोनॉमिक्स, बिजनेस कैमिस्ट्री, मैथ्स, आदि का सिलेबस जानना चाहते हैं वो उसे चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां सारे डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 

    यहां करना होगा अप्लाई

    गौरतलब है कि एनटीए द्वारा जारी एकेडमिक कैलेंडर 2023-24 के मुताबिक सीयूईटी 2023 परीक्षा 21 से 31 मई 2023 के बीच में आयोजित की जाएगी। जबकि परीक्षा के लिए जो तारीखें रिजर्व की गई हैं वो 01 से 07 जून 2023 तक की हैं। एक बार जब एप्लीकेशन लिंक एक्टिव हो जाएगा तो सभी कैंडिडेट्स को सीयूईटी 2023 के लिए आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in. पर जाकर आवेदन करना होगा। 

    फिलहाल, अभी एप्लीकेशन लिंक के एक्टिव होने से जुड़ी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए सभी कैंडिडेट्स को ऑफिसियल वेबसाइट से जुड़े रहना होगा। ताकि कोई भी जरुरी जानकारी मिस न हो।