cuet-2022-exam-start-today-for-14-lakh-candidates-know-shift-time-and-nta-guidelines
File pic

    Loading

    नई दिल्ली : सीयूईटीपीजी (CUET PG) 2022 के परीक्षा में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे। उनका इंतजार खत्म हो चुका है। क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा CUET PG 2022 का आंसर की अब जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर अपना फाइनल आंसर की (CUET PG Final Answer Key 2022) देख सकते हैं। 

    गौरतलब है कि कॉमन यूनिविर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 1 से लेकर 12 सितंबर 2022 को तक किया गया था। जिसके बाद इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की 16 सितंबर, 2022 को जारी की गई थी। NTA द्वारा सभी स्टूडेंट्स को 18 सितंबर, 2022 तक का समय दिया गया था कि अगर किसी स्टूडेंट (Students) को इसको लेकर कोई आपत्ति है तो वो वापस चेक करवाने का डिमांड कर सकते थे। जिसके बाद अब NTA ने फाइनल आंसर की जारी किया है। 

    ऐसे करें डाउनलोड

    • सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाएं। 
    • अब यहां पर होम पेज पर उपलब्ध CUET PG Final Answer Key 2022 के लिंक पर क्लिक करें। 
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी। 
    • अब आप CUET PG Final Answer Key 2022 डाउनलोड कर लें।

    इसके बाद आप आवश्यकता अनुसार इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। गौरतलब है कि इस परीक्षा के स्कोर के जरिए ही स्टूडेंट्स पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सेज में केंद्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन ले सकते हैं।