result
Representative Image

    Loading

    नयी दिल्ली. आज जवाहर लाल नेहरू एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2021 (JNUEE) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बता दें कि ये नतीजे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के हैं। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस बार की जेएनयू की प्रवेश परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए दी हो, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट या परीक्षाफल चेक कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए JNU की ऑफीशियल वेबसाइट का पता जान लेना जरुरी है और वह है – jnuee.jnu.ac.in

    इन कोर्सेस के घोषित हुए नतीजें 

    दरअसल आज जवाहर लाल नेहरू एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2021 के MA,MSC और MCA कोर्सेस के लिए प्रवेश के नतीजे घोषित हुए हैं। बता दें कि इन जरुरी रिजल्ट्स को देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भी डालनी होगी।

    वहीं इस हेतु JNU की ऑफीशियल वेबसाइट में दिए नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट कहा गया है कि MA/MSC/MCA कोर्सेस के नतीजे उपलब्ध करा दिए गए हैं। अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर आप अपने रिजल्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    इस तरह से देखें अपना रिजल्ट 

    • आप अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी  jnuee.jnu.ac.in पर।
    • इसके बाद होमपेज पर एक लिंक दिया होगा, जिस पर लिखा होगा ‘PG Entrance Exam Result 2021’।
    • अब इस लिंक पर आप क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा। इस नये पेज पर अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स डालें जैसे डेट ऑफ बर्थ और एप्लीकेशन नंबर।
    • अब एंटर का बटन दबाते ही JNU पीजी रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
    • अब आप यहां से रिजल्ट देखें और उसे डाउनलोड करके एक जरुरी प्रिंट भी निकालकर रख लें। ये प्रिंट भविष्य में भी आपके काम आ सकता है।
    • ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस टेस्ट में मेरिट वरीयता हासिल कर ली है, अब वे विभिन्न PG कोर्सेस में एडमिशन ले सकते हैं।