Maharashtra HSC Result

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना महामारी का खतरा बरकरार है। राज्य सरकार लगातार जनता से कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील कर रही है। 2020 में आई इस कोरोना महामारी का बच्चों की शिक्षा पर बहुत बुरा असर पड़ा है। जिसके चलते कई राज्यों को परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी। वहीं छात्रों को पास करने की घोषणा की गई। अब छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आज महाराष्ट्र 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

    महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट (Maharashtra HSC Result 2021) मंगलवार 3 अगस्त को शाम 4 बजे घोषित करेगा। जो आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर उपलब्ध होगा। जहां छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट से रोल नंबर डाउनलोड करना होगा। महाराष्ट्र बोर्ड ने आधिकारिक साइट पर कक्षा 12वीं के रोल नंबर के लिंक को एक्टिव कर दिया है। यह जानकारी महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट कर दी।

    छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। msbshse.co.in, hscresult.11thadmission.org.in, hscresult.mkcl.org, mahresults.nic.in, result.mh-ssc.ac.in वहीं कॉलेज अपने सामूहिक रिजल्ट mahahsscboard.in पर देख सकते हैं।

    बता दें कि महाराष्ट्र HSC रिजल्ट छात्रों के पिछले परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर होगा। कक्षा 12वीं में आयोजित आंतरिक मूल्यांकन को 40%, कक्षा 11वीं में 30% अंक और कक्षा 10वीं SSC रिजल्ट में सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के औसत को 30% महत्व दिया गया है।