STUDENTS
छात्र (फाइल फोटो)

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. शिक्षा क्षेत्र से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, अब से कुछ देर पहले महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Maharashtra Board) की 12वीं का परीक्षा परिणाम (12th Result) घोषित किया जा चूका है। इसके साथ ही अब छात्र अपना 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन चेक (Online Check) कर सकेंगे। इस बार के रिजल्ट के अनुसार पासिंग पर्सेंटेज 91.25% रहा है।  इस बार विज्ञान, वाणिज्य, कला और व्यावसायिक संकायों में 154 सब्जेक्ट के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।  

देखा जाए तो बीते साल की तरह इस साल भी लड़कियां लड़कों से आगे हैं। महाराष्ट्र HSC परिणाम 2023 के आंकड़ों के अनुसार, 89.14% लड़कों की तुलना में 94.73% लड़कियों को पास घोषित किया गया है। वहीं बीते साल की तुलना में इस साल पास प्रतिशत में 2.97% की कमी आई है। 2022 में, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 94.2% था।  

वहीं महाराष्ट्र बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, HSC परिणाम (मार्कशीट) आगामी 5 जून को कॉलेज में उपलब्ध होगी। जानकारी दें कि, महाराष्‍ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष 14 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए हैं। 

जानकारी दें कि, महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस साल ऑफलाइन आयोजित की गई थी. वहीं स्टूडेंट्स और पैरेंट्स इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अंतत: यह इंतजार खत्म हुआ। छात्र परीक्षा परिणाम विभिन्न वेबसाइट्स  mahresult.nic.in, https://hsc.mahresults.org.in, http://hscresult.mkc.org पर देख सकते हैं।

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा आपको रिजल्‍ट

स्‍टूडेंट्स ऊपर दिए गए डायरेक्‍ट लिंक पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। रिजल्‍ट इन वेबसाइट्स पर चेक करने के लिए उपलब्‍ध होंगे:

रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • पहले आप को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब होमपेज पर दिख रहे बोर्ड रिजल्‍ट के लिंक पर आपको क्लिक करना होगा। 
  • नये पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज कर इसे फिर सब्मिट करना होगा। 
  • अब आपका रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे आप डाउनलोड भी कर सकेंगे। 
  • स्‍टूडेंट्स अपनी मार्कशीट का एक प्रिंट आउट भी अपने साथ ले सकते हैं।